फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   SS Rajamouli meets Kenya foreign minister during SSMB 29 shooting

SS Rajamouli: ‘SSMB 29’ की शूटिंग के बीच एसएस राजामौली ने केन्या के मंत्री से की मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 03 Sep 2025 09:14 AM IST
सार

SS Rajamouli Meets With Kenya Minister: दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली ने केन्या के विदेश मंत्री से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें एक्स (ट्वीटर) पर सामने आई हैं। 

विज्ञापन
SS Rajamouli meets Kenya foreign minister during SSMB 29 shooting
एसएस राजामौली केन्या के विदेश मंत्री के साथ - फोटो : एक्स- @MusaliaMudavadi

विस्तार

डायरेक्टर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एसएसएमबी 29' से चर्चा में हैं। निर्देशक इस समय 'SSMB 29' फिल्म के अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं, इसी दौरान उन्होंने केन्या के विदेश मंत्री से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें खुद केन्या के मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की। आइए देखें तस्वीरें। 

विज्ञापन

केन्याई मंत्री ने शेयर की तस्वीर
एसएस राजामौली ने अफ्रीका में 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग के दौरान केन्या के विदेश मंत्री मुसालिया मुदावदी से मुलाकात की। केन्याई मंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय और केन्या मंत्रालय के अन्य प्रतिनिधी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

केन्या में हुई फिल्म की शूटिंग
केन्याई मंत्री मुसालिया मुदावदी ने ट्वीट में लिखा, राजामौली, दो दशकों से अधिक के करियर के साथ, शानदार स्टोरी, जबरजदस्त सीन्स और गहरी सांस्कृतिक गूंज को एक साथ बुनने के लिए प्रसिद्ध हैं। 120 क्रू सदस्यों की उनकी टीम ने पूर्वी अफ्रीका में एक व्यापक स्काउटिंग दौरे के बाद केन्या को चुना और हमारे देश को प्राथमिक फिल्मांकन स्थल के रूप में चुना, जहां लगभग 95 प्रतिशत अफ्रीकी दृश्यों की शूटिंग की जा रही है।’

यह खबर भी पढ़ें: Shilpa Shetty: 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच बंद हुआ शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां, अभिनेत्री ने दी जानकारी

120 देशों में रिलीज होगी फिल्म
केन्याई मंत्री ने यह भी पुष्टि की कि 'एसएसएमबी 29' 120 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी। इसके अलावा मुदावदी ने यह भी बताया कि ‘SSMB 29’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने अंत में कहा, "आज जब पूरी टीम भारत में प्रोडक्शन जारी रखने के लिए रवाना हो रही है, केन्या गर्व से अपनी कहानी ‘एसएसएमबी 29’ के माध्यम से दुनिया के साथ साझा करने के लिए तैयार है।’

फिल्म के बारे में
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'एसएसएमबी 29' में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed