फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ss rajamauli reaction on varanasi teaser love mahesh babu fans priyanka chopra

'महेश के फैंस का दिल से धन्यवाद', 'वाराणसी' के सफल इवेंट के बाद बोले राजामौली, लोगों का जताया आभार

Sun, 16 Nov 2025 10:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 16 Nov 2025 10:10 PM IST
सार

Rajamauli on Varanasi Teaser Reactions: साउथ के जाने-माने निर्देशक एस एस राजामौली ने फिल्म वाराणसी के टीजर को मिल रहे प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजामौली ने फैंस का आभार जताते हुए क्या कुछ लिखा है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
ss rajamauli reaction on varanasi teaser love mahesh babu fans priyanka chopra
राजामौली, महेश बाबू, प्रियंका और पृथ्वीराज - फोटो : एक्स

विस्तार

महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज स्टारर फिल्म 'वाराणसी' का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तभी से ही लगातार फैंस और इंडस्ट्री के सितारों की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब तक कई सेलेब्स ने राजामौली की तारीफ करते हुए महेश बाबू की फिल्म से पहली झलक को पसंद किया है। वहीं महेश बाबू के फैंस की ओर से भी टीजर को बेशुमार प्यार मिला है। अब निर्देशक एसएस राजामौली ने टीजर को मिल रहे प्यार पर अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन


राजामौली ने फैंस का जताया अभार
महेश बाबू के फैंस का आभार जताते हुए राजामौली ने अपने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- 'वाराणसी के अनाउंसमेंट वीडियो को मिले प्यार, सम्मान और तालियों के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद। हमारी पूरी टीम आप सबकी बेहद आभारी है।'
विज्ञापन

 
  

यह खबर भी पढ़ें: ‘राजामौली जैसा कोई नहीं..’, करण जौहर से लेकर जेम्स कैमरून तक; इन सितारों ने ‘वाराणसी’ के टीजर पर लुटाया प्यार

महेश के फैंस का भी किया धन्यवाद
राजामौली ने एक और पोस्ट करते हुए महेश बाबू के फैंस का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा- 'मेरे सभी महेश फैंस का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतनी लंबी दूरी तय करके ग्लोबट्रॉटर इवेंट में हिस्सा लिया और ठंड में करीब 3 किलोमीटर पैदल चले। इसके बावजूद, हमारी तरफ से कुछ दिक्कतें आने पर भी आपकी सहनशीलता बिल्कुल नहीं डगमगाई। मुझे यह कहना ही होगा- आप अपने स्टार जितने ही अनुशासित हैं और हर उस तेलुगु सिनेमा दर्शक का बड़ा धन्यवाद, जो जमीन पर हमारे साथ खड़ा रहा।'

कई सितारों ने लुटाया प्यार 
एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की पहली झलक दर्शकों के सामने आ चुकी है। निर्देशक राजामौली ने हैदराबाद में आयोजित हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट में इसे रिलीज किया। अभिनेता महेश बाबू के लुक के सिर्फ नेटिजंस ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी दीवाने हो रहे हैं। अब फिल्म निर्माता करण जौहर, प्रशांत नील के अलावा साउथ अभिनेता ब्रहम्हाजी ने भी फिल्म के फर्स्ट लुक की तारीफ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed