{"_id":"665073c8146f364e8301d72d","slug":"srikanth-star-alaya-f-talking-about-on-being-judged-for-her-appearance-says-i-have-been-fat-and-skinny-shamed-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alaya F: बॉडी शेमिंग को लेकर छलका अलाया का दर्द, बोलीं- लोगों को चैन नहीं है, लुक्स के लिए ट्रोल करते ही हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alaya F: बॉडी शेमिंग को लेकर छलका अलाया का दर्द, बोलीं- लोगों को चैन नहीं है, लुक्स के लिए ट्रोल करते ही हैं
Fri, 24 May 2024 04:32 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 24 May 2024 04:32 PM IST
सार
अलाया एफ धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा है। अलाया कहती हैं, 'शुरुआत में लोग मुझे मोटी-मोटी कहकर चिढ़ाते थे। मैं एक स्वस्थ बच्ची थी तो मेरा वजन ज्यादा था।
विज्ञापन
अलाया एफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अलाया एफ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘श्रीकांत’ में नजर आ रही हैं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म से पहले वे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अलाया ने अपनी निजी जिंदगी और बॉलीवुड से जुड़े कई अनुभवों को दर्शकों के संग साझा किया है।
लुक्स को लेकर होती है ट्रोलिंग
अलाया एफ फिल्मों में अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। वे अपनी मां पूजा बेदी की तरह ही अपनी बातों को बेझिझक रखना जानती हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अलाया एफ ने कहा, 'लोगों को चैन नहीं है। वे आपके लुक्स के लिए आपको ट्रोल करेंगे। कभी वे आपके मोटापे का मजाक उड़ाएंगे तो कभी आपके पतले होने पर ताना देंगे। वे आपको शारीरिक रूप से शर्मिंदा करने से पीछे नहीं हटेंगे'।
Preity Zinta: छह सालों बाद प्रीति 'लाहौर 1947' से कर रही हैं फिल्मों में वापसी, बताया सच, बोलीं- मैं अपने...
विज्ञापन
बॉडी-शेमिंग की शिकार हो चुकी हैं अलाया
'श्रीकांत' स्टार अलाया एफ अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'बॉलीवुड में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। यहां हम सब अपने लुक्स को लेकर असुरक्षित महसूस करते ही हैं। ऐसे में जब आपको बॉडी शेम किया जाता है तब आप बहुत बुरा महसूस करते हैं। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में मेरा किरदार भी इसी बारे में था। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है'।
Atlas Movie Review: एआई से भिड़ने को तैयार मादक, मोहक जेनिफर लोपेज, सिमु लियु बोले, नायक नहीं खलनायक हूं मैं
वजन कम होने पर भी किया गया ट्रोल
अलाया एफ धीरे-धीरे ही सही बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं। दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा है। अलाया कहती हैं, 'शुरुआत में लोग मुझे मोटी-मोटी कहकर चिढ़ाते थे। मैं एक स्वस्थ बच्ची थी तो मेरा वजन ज्यादा था। बाद में जब मैंने अपना वजन कम कर लिया तब भी लोग मुझे मेरे दुबलेपन की वजह से ट्रोल करते हैं। इसका कोई अंत नहीं है। मैं बस अपने आप पर ध्यान देना चाहती हूं। लोग क्या कहते हैं और क्या नहीं इसपर ध्यान देकर कोई फायदा नहीं होने वाला है'।