फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sridevi was unhappy with Boney Kapoor weight gain filmmaker revealed she inspired him

Boney Kapoor: बोनी कपूर के बढ़ते वजन से परेशान थीं श्रीदेवी, एक्ट्रेस कहती थीं- जब मैं तुमसे मिली थी…

Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 28 Dec 2024 12:44 AM IST
सार

Boney Kapoor: निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके बढ़ते वजन के कारण दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी परेशान थी और उन्होंने उन्हें वजन कम करने के लिए प्रेरित किए।

विज्ञापन
Sridevi was unhappy with Boney Kapoor weight gain filmmaker revealed she inspired him
श्रीदेवी और बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेत्री और बोनी कपूर की शादी बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय थी। पहली बार जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी को देखा तो उनके दीवाने हो गए और उन्होंने श्रीदेवी से शादी करने का फैसला किया। शादी के कुछ वर्षों बाद जब बोनी कपूर का वजन बढ़ने लगा और बाल झड़ने लगे तब अभिनेत्री काफी निराश हो गई थीं। अभिनेत्री इतनी निराश थीं कि उन्होंने कपूर को बताया कि जब वह उनसे मिली थीं, तो वे दुबले-पतले, लंबे और अच्छे दिखने वाले थे।
विज्ञापन


 

Sridevi was unhappy with Boney Kapoor weight gain filmmaker revealed she inspired him
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
बोनी के बढ़ते वजन से निराश थीं श्रीदेवी
हाल ही में बोनी कपूर ने अभिनेत्री की इस निराशा का खुलासा किया। जो उनके वजन बढ़ने की वजह से श्रीदेवी को हुई थी। एबीपी से बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने अपने वजन घटाने और बालों के बदलाव के सफर के बारे में बात की। अभिनेता-निर्माता ने अपने वजन कम करन और लुक्स पर ध्यान देने का श्रेय अपनी दिवंगत पत्नी अभिनेत्री श्रीदेवी को दिया। उनकी बातों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह उनसे कहती थीं, "जब मैं तुमसे मिली थी, तब तुम दुबले-पतले, लंबे और अच्छे दिखने वाले थे और अब तुम..."
Aamir Khan: किस करते हुए घबरा जाते थे आमिर खान, ‘शक्तिमान’ की इस अभिनेत्री ने किया खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sridevi was unhappy with Boney Kapoor weight gain filmmaker revealed she inspired him
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी चाहती थीं बोनी कपूर अपना वजन कम करे
बोनी कपूर ने आगे बताया कि जव श्रीदेवी उन्हें वजन कम करने के लिए कहती थीं, तब वह कहते थे कि उनके जीवन में आने के बाद उन्हें इससे ज्यादा और क्या चाहिए? हालांकि, दिवंगत अभिनेत्री स्वास्थ्य कारणों की वजह से चाहती थीं कि वह अपना वजन कम करें।
Govinda: बेटी टीना के फिगर को लेकर चिंतित थे गोविंदा, बोलीं- वो मुझसे कहते थे, अपना वजन कम करो

 
विज्ञापन

Sridevi was unhappy with Boney Kapoor weight gain filmmaker revealed she inspired him
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @boney.kapoor
खुद को मॉनिटर पर देखकर वजन कम करने के लिए हुए प्रेरित
बोनी कपूर ने कहा कि उनकी पत्नी उनसे कहती थीं कि अगर वह अपने बालों के साथ कुछ करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अपना वजन कम करना चाहिए और उन्होंने बिल्कुल यही किया। निर्माता ने आगे कहा कि वह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” पर काम करते हुए खुद को मॉनिटर पर देखकर वजन कम करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed