फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Splitsvilla 15 finale Winner Jashwanth Bopanna and Akriti Negi won show beats Harsh Arora and Rushali Yadav

Splitsvilla 15 Winner: 'स्प्लिट्सविला सीजन 15' को मिला विजेता, जसवंत बोपन्ना-आकृति नेगी के सिर सजा खिताब

Sun, 11 Aug 2024 10:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Aug 2024 10:08 PM IST
सार

डेटिंग रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 15' को विजेता जोड़ी मिल गई है। जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी ने हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव को मात देकर जीत का खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Splitsvilla 15 finale Winner Jashwanth Bopanna and Akriti Negi won show beats Harsh Arora and Rushali Yadav
जसवंत बोपन्ना-आकृति नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम: @mtvsplitsvilla

विस्तार

स्प्लिट्सविला सीजन 15 को उसके विजेता मिल चुके हैं। जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी 'एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 15: एक्सस्क्वीज मी प्लीज' के विजेता बने। लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले आज, रविवार, 11 अगस्त को हुआ। फिनाले की रेस में अन्य फाइनलिस्ट जोड़ी हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव की थी।

विज्ञापन

फिनाले की रेस में थीं ये जोड़ियां
सनी लियोनी और तनुज विरवानी द्वारा होस्ट किया जाने वाला डेटिंग रियलिटी टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में तीन जोड़ियां शामिल हुईं, जिसमें पावर मैच जोड़ी दिग्विजय राठी और कशिश कपूर, लव मैच जोड़ी हर्ष अरोड़ा और रुशाली यादव और आइडियल मैच जोड़ी जशवंत बोपन्ना और आकृति नेगी थे। फिनाले में मुनव्वर फारुकी और उर्फी जावेद मेहमान बनकर आए, जिसके बाद दिग्विजय और कशिश को फिनाले टास्क से पहले शो से बाहर कर दिया गया।

View this post on Instagram

A post shared by MTV Splitsvilla (@mtvsplitsvilla)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर क्या बोलीं आकृति
आकृति नेगी ने जीत पर अपना उत्साह जताते हुए कहा, 'मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। यह यात्रा भावनाओं का एक रोलरकोस्टर थी। अपने साथी जशवंत के साथ 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5: एक्सस्क्वीज मी प्लीज' जीतना मेरे लिए बेहद खास है। ऐसे मजबूत जीत के दावेदारों के खिलाफ शो को जीतना वाकई चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हम सभी ने साथ मिलकर काम किया। जीत का खिताब हमारे लिए ज़्यादा महत्वपूर्ण है। हमने यह साबित कर दिया है।'

विज्ञापन

जशवंत ने जताई खुशी
वहीं, अपनी जीत पर जशवंत बोपन्ना ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'भारत के डेटिंग रियलिटी शो का खिताब जीतना मेरे लिए बेहद गर्व का पल है। खासकर तब, जब मैं अपने पिछले दोनों रियलिटी शो में खिताब जीतने के इतने करीब था। हालांकि, अब साबित हो गया है कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मैं अपने सच्चे कनेक्शन आकृति के साथ 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स5: एक्सस्क्वीज मी प्लीज' का खिताब जीतकर बेहद खुश और रोमांचित हूं। हमने 30 मजबूत प्रतियोगियों को मात दी और हमने उन सभी को चुप करा दिया, जिन्होंने हमारी आलोचना की थी। मैं पूरे सीजन में उनके समर्थन के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed