फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Korean Actor Kim Soo Hyun Trolled After Tearful Press Conference On Kim Sae-Ron Allegations

Viral Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़ा ये एक्टर, लोग बोले- मगरमच्छ के आंसू; नाबालिग से अंतरंग चैट के आरोप

Tue, 01 Apr 2025 12:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Apr 2025 12:34 PM IST
सार

Kim Soo Hyun Press Conference: दिवंगत अभिनेत्री किम से रॉन के साथ रिलेशनशिप को लेकर लगातार विवादों में घिरे दक्षिण कोरियाई अभिनेता किम सू ह्यून ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मगर इसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए, जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
South Korean Actor Kim Soo Hyun Trolled After Tearful Press Conference On Kim Sae-Ron Allegations
किम सू ह्यून - फोटो : एक्स
loader

विस्तार

दक्षिण कोरियाई अभिनेता किम सू ह्यून और दिवंगत अभिनेत्री किम से रॉन के रिश्ते और उनके पर्सनल चैट सामने आने के बाद अभिनेता लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेता किम सू ह्यून पर आरोप हैं कि वो किम से रॉन के साथ जब रिलेशन में थे, तब अभिनेत्री नाबालिग थीं। किम से रॉन के परिवार ने अभिनेत्री की मौत के बाद दोनों की चैट वायरल की थी, जिसमें दोनों की प्राइवेट बातें थीं। उस चैट के सामने आने के बाद इस बात की और भी पुष्टि हो रही थी कि अभिनेत्री उस समय नाबालिग थीं। अब इस पूरे मामले पर अभिनेता किम सू ह्यून ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में किम सू ह्यून भावुक नजर आए और रोने लगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक्टर लोगों के निशाने पर आ गए।

विज्ञापन

स्वीकारी अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप की बात
अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किम सू ह्यून ने दिवंगत अभिनेत्री किम से रॉन के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की। हालांकि, उन्होंने उन आरोपों से इंकार किया जिसमें ये कहा जा रहा है कि वो जब किम से रॉन के साथ रिश्ते में थे तो वो नाबालिग थीं। उन्होंने कहा कि जब किम से रॉन नाबालिग थीं, तब मैं उनके साथ रिश्ते में नहीं था।

विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर आए किम सू ह्यून
किम सू ह्यून की इस भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अभिनेता लोगों के निशाने पर आ गए। कुछ यूजर्स उनके रोने को उनकी एक्टिंग बताने लगे। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अब वो समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। हां, इतना तय है कि किम सू ह्यून एक बढ़िया एक्टर हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अभिनेता सिर्फ झूठी जिम्मेदारी ले रहे हैं और एक्टिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yurim (@kdramadecade)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ahaana (@ficscribed)




यह खबर भी पढ़ें: Kim Sae Ron: 'क्या मैं तुम्हारे साथ...?', मौत के 40 दिन बाद वायरल हुआ नाबालिग एक्ट्रेस का अंतरंग चैट

 

लोगों ने बताया मगरमच्छ के आंसू
कुछ ने कहा कि जब किसी पर वो आरोप लगाए जाएं, जो उसने किया हो, तब वो इसी तरह करता है। यूजर्स ने लिखा कि अकेले एक महिला में हिम्मत हुई कि वो सवाल पूछ सके। कुछ यूजर्स ने किम की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को मीम मेटेरियल, मगरमच्छ के आंसू और स्क्रिप्टेड एक्टिंग करार दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by yurim (@kdramadecade)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by K_drama_freaks44 (@k_drama_freaks44)




यह खबर भी पढ़ें: April Fool: मिर्च का हलवा खिलाने से लेकर मैरिज प्रपोजल तक, पढ़ें अक्षय-आमिर समेत कई सेलेब्स से जुड़े 10 किस्से

 

परिवार ने सार्वजनिक की थी पर्सनल चैट, लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले अभिनेत्री किम से रॉन के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किम सू ह्यून पर किम के नाबालिग होने पर उनके साथ रिलेशनशिप में होने के आरोप लगाए थे। परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 2016 में किम सू ह्यून और किम से रॉन के बीच के संदेशों को भी सार्वजनिक किया। जिसमें दोनों की अंतरंग चैट भी दिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed