फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kim Soo Hyun Alleged Inappropriate Texts to 16 Year Old Kim Sae Ron Revealed by Family

Kim Sae Ron: 'क्या मैं तुम्हारे साथ...?', मौत के 40 दिन बाद वायरल हुआ नाबालिग एक्ट्रेस का अंतरंग चैट

Thu, 27 Mar 2025 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

Kim Sae Ron: दिवंगत अभिनेत्री किम से रॉन और अभिनेता किम सू ह्यून के बीच की बातचीत अभिनेत्री के माता-पिता ने हाल ही में सार्वजनिक कर दी है। दावा किया जा रहा है कि उस समय अभिनेत्री नाबालिग थी।

विज्ञापन
Kim Soo Hyun Alleged Inappropriate Texts to 16 Year Old Kim Sae Ron Revealed by Family
किम सू ह्यून, किम से रॉन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दक्षिण कोरियाई के-ड्रामा स्टार किम सू ह्यून और दिवंगत अभिनेत्री किम से रॉन के बीच के कथित संदेशों के लीक होने से अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। यह मैसेज उनके बीच के अफेयर को लेकर हो रही गहमागहमी के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 27 मार्च (गुरुवार) को किम से रॉन के परिवार ने अपने कानूनी प्रतिनिधि बू जी सेक के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने 2016 में किम सू ह्यून और किम से रॉन के बीच के संदेशों को सार्वजनिक किया।

विज्ञापन

Devara: Part 1: जापानी लोगों ने इस फिल्म को देखने के बाद सीख ली तेलुगु, जूनियर एनटीआर हो गए भावुक

विज्ञापन
Trending Videos

अभिनेता की ओर से पहले किया गया था ये दावा

यह संदेश एक ऐसी रोमांटिक रिश्ते की ओर इशारा करते हैं। बता दें कि उस समय किम से रॉन के नाबालिग थीं, जबकि किम सू ह्यून के एजेंसी गोल्डमेडलिस्ट ने पहले दावा किया था कि दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ था जब किम से रॉन ने कानूनी उम्र हासिल की थी। अब इन लीक हुए संदेशों के से यह साफ हो गया है कि उस समय किम से रॉन केवल 16 वर्ष की थीं।
Salman Khan: 'सिकंदर' रिलीज से पहले सलमान ने पहनी राम जन्मभूमि एडिशन वाली खास घड़ी, कीमत जान चौंक जाएंगे आप!

विज्ञापन

कथित चैट में हुई ये बातें

कथित चैट्स के अनुसार किम सू ह्यून ने किम से रॉन से यह पूछा था कि वह शारीरिक रूप से एक-दूसरे के कितने करीब आ सकते हैं। चैट में किम से रॉन ने कहा, "मैं वापस शूटिंग पर जा रही हूं, जल्दी वापस आऊंगी।" किम सू ह्यून ने जवाब दिया, "जल्दी वापस आओ, हेहे (दिल का इमोटिकॉन)।" फिर किम से रॉन ने दिल का इमोटिकॉन भेजा। इस पर किम सू ह्यून ने लिखा, "अच्छा, बाद में असली में करना, हेहे। अरे, क्या यह भी मना है?" किम से रॉन ने जवाब दिया, "नहीं, ऐसा नहीं है। मैं करूंगी।" इसके बाद किम सू ह्यून ने पूछा, "क्या तुम मुझे याद करती हो या नहीं?" इस पर किम से रॉन ने जवाब दिया, " तुम क्या सोचते हो, क्या मुझे तुमसे मिलकर खुशी नहीं होती?"

विज्ञापन

गले लगाकर सोने की बात भी कही

एक अन्य चैट में किम सू ह्यून ने किम साए रॉन से कहा कि वह उसे सोने के लिए गले लगाना चाहते हैं। किम साए रॉन ने इस पर  जवाब देते हुए कहा, "क्या तुम कभी जागते नहीं हो?" किम सू ह्यून ने जवाब दिया, "हां, अगर तुम मुझे चूम भी लो तो मुझे पता नहीं चलेगा।" किम साए रॉन ने मजाक करते हुए कहा, "तो क्या अगर मैंने यह कुछ बार किया तो भी पता नहीं चलेगा?" किम सू ह्यून ने कहा, "कब मैं तुम्हारे साथ सो सकता हूं? मुझे लगता है कि तब मैं बहुत अच्छे से सो पाऊंगा।" इसके बाद किम साए रॉन ने उसे बताया कि उन्हें शारीरिक रूप से करीबी बनाने से पहले थोड़ा समय चाहिए। इस चैट में उन्होंने कम से कम एक साल की बात की। इस चैट के लीक होने के बाद अब लोगों को किम सू ह्यून की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed