Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने सिनेमा में पूरे किए 16 साल, NC24 के निर्माताओं ने दी युवासम्राट को बधाई
NC24: नागार्जुन के बेटे और साउथ एक्टर नागा चैतन्य को आज साउथ सिनेमा में पूरे 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर NC24 के निर्माताओं ने उन्हें बधाई दी है।
विस्तार
NC24 के निर्माताओं का पोस्ट
NC24 की पूरी टीम ने नागा चैतन्य को सिनेमा में 16 साल पूरे होने की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर फिल्म NC24 का एक पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'टीएफआई में बिताए 16 साल जादू जैसे थे... 17वां साल? भारतीय सिनेमा में तो मानो तहलका मचने वाला है। हमारे हीरो, युवासम्राट को बधाई। चाय अक्कीनेनी। टीम NC24'
16 years in TFI were pure magic…
— NC24 (@Nc24chronicles) September 5, 2025
17th year? It’s going to be absolute mayhem in INDIAN CINEMA 😎🔥
Congratulations to our HERO, Yuvasamrat @Chay_Akkineni ❤️🔥
Team #NC24 🫶#16YearsOfYuvasamratChayInTFI pic.twitter.com/fALh8AUi4T
नागा चैतन्य का करियर
नागा चैतन्य ने तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत 2009 की फिल्म 'जोश' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2010 में 'ये माया चेसावे' से बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने 'प्रेमम', 'माजिली', 'मनम', 'लव स्टोरी' और 'थंडेल' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना डेब्यू किया। अब वह जल्द ही फिल्म 'NC24' में नजर आएंगे।
NC24 के बारे में
NC24 एक आगामी तेलुगु फिल्म है। इस पौराणिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कातिक दांडू कर रहे हैं। यह फिल्म एक ऐसी कहानी बताएगी, जहां प्राचीन भविष्यवाणियां और शाही वंश वर्तमान समय के साथ जुड़ते हैं। इसमें एक खजाने की खोज से लेकर एक सर्वनाश और बुराई की ताकतों का सामना शामिल है। इस फिल्म का संगीत अजनीश बी लोकनाथ ने तैयार किया है। नागा चैतन्य की इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'मुझे बहुत गर्व और सम्मान...' तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' को लेकर करण जौहर ने किया खास पोस्ट