फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yashoda actress Samantha Ruth Prabhu gets Jalebi treat from her trainer actress shared video

Yashoda: जलेबी खाकर सामंथा ने यशोदा की सफलता का मनाया जश्न, तस्वीर शेयर कर फिटनेस ट्रेनर के लिए लिखी यह बात

Sun, 13 Nov 2022 02:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Nov 2022 02:11 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु यशोदा' के फिटनेस ट्रेनर ने अभिनेत्री को जलेबी खिलाई है और इस मौके की तस्वीरें व एक वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Yashoda actress Samantha Ruth Prabhu gets Jalebi treat from her trainer actress shared video
samantha ruth prabhu - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ सिनेमा की दमदार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीच भी अभिनेत्री का ध्यान अपने काम पर है। सामंथा की फिल्म 'यशोदा' रिलीज हो चुकी है, जिसका अभिनेत्री ने जमकर प्रमोशन किया। फिल्म में सामंथा दमदार एक्शन करती नजर आईं और इस फिल्म को दर्शकों का भी अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की सफलता को सामंथा ने अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ सेलिब्रेट किया है, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु के फिटनेस ट्रेनर ने अभिनेत्री को 'यशोदा' की सफलता पर जलेबी खिलाई है और इस मौके की तस्वीरें व एक वीडियो सामंथा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहली तस्वीर में सामंथा ने अपने ट्रेनर जुनैद शेख को गले लगाया हुआ है। इस दौरान जुनैद के हाथ में जलेबी का बॉक्स है, जो वह सामंथा के लिए लेकर आए थे। दूसरी तस्वीर एक व्हाइट बोर्ड की है। वहीं, तीसरा एक वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि सामंथा के एक हाथ में ड्रिप लगी हुई है और वह दूसरे हाथ की मदद से एक्सरसाइज कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट के साथ सामंथा ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने लिखा है, 'जुनैद शेख ने कभी नहीं सोचा था कि मैंने अपनी पसंदीदा जलेबी के लिए पर्याप्त मेहनत की है। लेकिन आज, उन्होंने यशोदा की सफलता और खास तौर से एक्शन सीन्स का जश्न मनाने के लिए मुझे जलेबी खिलाई गई। पिछले कुछ महीनों में आप उन कुछ लोगों में से रहे हैं जिन्होंने मेरे जीवन में आए हर एक उतार- चढ़ाव, वीकनेस, आंसु, हाई डोज वाले स्टेरॉयड ट्रीटमेंट को देखा है पर आपने मुझे हार नहीं मानने दी और मुझे पता है कि आप मुझे कभी हार नहीं मानने देंगे। शुक्रिया…’

विज्ञापन

एक्शन और इमोशन से भरपुर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। करीब 30 से 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है और इसने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed