{"_id":"690333c5342d3bfb2f035021","slug":"yash-upcoming-movie-toxic-team-dismisses-delay-rumours-confirms-release-date-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की टीम ने अफवाहों को किया खारिज, बताया कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की टीम ने अफवाहों को किया खारिज, बताया कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
Thu, 30 Oct 2025 03:16 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 30 Oct 2025 03:16 PM IST
सार
Yash Toxic Release Date Confirm: यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें थीं, जो आज समाप्त हो गईं। यह फिल्म दुनियाभर में कई भाषाओं में रिलीज होगी। जानिए कब...
विज्ञापन
टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के निर्माताओं ने फिल्म की देरी से रिलीज की अफवाहों पर विराम लगाते हुए रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है। जानिए यश अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' को आप सिनेमाघरों में कब देख सकेंगे।
विज्ञापन
अफवाहें क्या थीं?
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जानकारी आई थी कि यश फिल्म के कुछ हिस्सों से खुश नहीं हैं और दोबारा शूटिंग करवाना चाहते हैं। इसलिए फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है, लेकिन ये सिर्फ अफवाहें थीं।

टॉक्सिक फिल्म की रिलीज पक्की
निर्माताओं का जवाब केवीएन प्रोडक्शंस ने एक्स हैंडल पर देते हुए यश का एक शानदार पोस्टर शेयर किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, 'अभी 140 दिन बाकी हैं। #ToxicTheMovie 19-03-2026 को रिलीज होगी।'

तरन आदर्श ने भी कन्फर्म किया
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, 'अफवाहों पर विराम लगाएं... यश की अगली फिल्म 'टॉक्सिक' में देरी या देरी नहीं हुई है। टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के त्यौहारी सप्ताहांत के लिए बिल्कुल सही समय पर है। पोस्ट-प्रोडक्शन तब शुरू हुआ जब यश मुंबई में फिल्म 'रामायण' की शूटिंग कर रहे थे। टीम अब शूटिंग के अंतिम हिस्से को पूरा कर रही है और जनवरी 2026 में इसका प्रचार शुरू होगा। यह फिल्म अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट की गई है। टॉक्सिक को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम सहित कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा।'

STOP THE RUMOURS... YASH'S NEXT FILM 'TOXIC' IS *NOT* DELAYED OR POSTPONED – 19 MARCH 2026 RELEASE CONFIRMED… Spoke to the producers – #Toxic is firmly on track for its [Thursday] 19 March 2026 release, perfectly timed for the festive weekend of #Ugadi, #GudiPadwa, and #Eid.… pic.twitter.com/bG1YsvdrQY
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2025
फिल्म 'टॉक्सिक' के बारे में
'KGF' के बाद यश की ये पहली बड़ी फिल्म है। फैंस को लंबे इंतजार के बाद थिएटर में उनकी वापसी दिखेगी। 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया हैय़ फिल्म का निर्माण यश और वेंकट के नारायण ने किया है। इस फिल्म को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस बैनर तले निर्मित किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग का आखिरी शैड्यूल बेंगलुरु में चल रहा है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अप्रैल 2025 से शुरू हुआ, जब यश 'रामायण' की शूटिंग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: 'चमकते सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं', करीना समेत कई सेलेब्स ने दी अनन्या को बधाई; देखें पैरेंट्स की पोस्ट