फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Why Mohanlal Only Son Pranav Working At Farm In Exchange For Food Stay

Mohanlal son Pranav: मोहनलाल के बेटे प्रणव आखिर क्यों रहे हैं खेत में काम, फैंस वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 13 Nov 2024 02:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 13 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय फिल्मों के उम्दा अभिनेताओं की बात होती है तो मलयालम फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल का नाम जरूर लिया जाता है। हाल ही में उनके बेटे प्रणव को खाने के बदले खेतों में काम करते पाया गया। इतने नामी एक्टर का बेटा ऐसा क्यों कर रहा है, जानिए?

विज्ञापन
Why Mohanlal Only Son Pranav Working At Farm In Exchange For Food Stay
अभिनेता मोहनलाल-प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-mohanlal

विस्तार

मोहनलाल मलयालम फिल्मों में बड़ा नाम हैं, साथ ही वह तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी नजर आते हैं। अभिनय के अलावा वह पार्श्व गायन और निर्माता-निर्देशक के तौर पर सक्रिय रहते हैं। हाल ही में इसी नामी एक्टर के बेटे प्रणव को स्पेन में खेतों में काम करते हुए देखा गया। ऐसा करने के पीछे की वजह का खुलासा उनकी मां सुचित्रा ने किया। 

विज्ञापन

Why Mohanlal Only Son Pranav Working At Farm In Exchange For Food Stay
यात्राओं पर प्रणव - फोटो : इंस्टाग्राम-@pranavmohanlal

जिंदगी को जीना चाहते हैं 
प्रणव अपने माता-पिता मोहनलाल और सुचित्रा के इकलौते बेटे हैं। मोहनलाल की पत्नी सुचित्रा बताती हैं कि इन दिनों प्रणव स्पेन में खेतों में काम कर रहे हैं। वह कहती हैं, 'उसे मीडिया और खबरों से दूर रहना पसंद है। वह खुद एक अच्छा कलाकार है, लेकिन उसे यात्रा करना पसंद है, किताबें पढ़ने का बहुत शौक है। असल में वह एक खास कार्यक्रम वर्क अवे का हिस्सा है। इसमें रहने और खाने के बदले लोगों को काम करना पड़ता है।' सुचित्रा ने यह भी बताया कि प्रणव जिस कार्यक्रम का हिस्सा हैं, उसमें वह बकरियों और घोड़ों की देखभाल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रणव ने जीता अभिनय के लिए अवॉर्ड 
प्रणव अपने पिता मोहनलाल की तरह ही फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी, साल 2002 की फिल्म 'ओन्नामन' में उन्होंने शानदार काम किया, इस फिल्म के लिए प्रणव को बाल कलाकार के तौर पर केरल का राज्य फिल्म पुरस्कार भी मिला। साल 2018 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता एक फिल्म की इस फिल्म का नाम 'आधी' था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन

मोहनलाल की फिल्मों पर भी पत्नी ने रखी राय
सुचित्रा ने अपने बेटे के खेतों में काम करने वाली बात का कारण बताया ही दिया है। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति मोहनलाल की फिल्मों पर भी अपनी राय रखी। सुचित्रा ने कहा था कि अगर मुझे अपने पति की कोई फिल्म पसंद नहीं आती है, तो मैं उन्हें कह देती हूं। इस तरह से वह अपनी राय मोहनलाल की फिल्मों के बारे में रखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed