फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   why Comrade Kalyan in trends know the release date cast and story of Telegu film

क्या है कॉमरेड कल्याण?: सोशल मीडिया पर क्यों वायरल इस फिल्म का नाम? जानें क्या है कहानी और कौन हैं कलाकार

Fri, 09 Oct 2026 02:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 Oct 2026 02:57 PM IST
सार

Comrade Kalyan: सिनेमाघरों में आज श्री विष्णु की अदाकारी वाली फिल्म 'कॉमरेड कल्याण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए इस खबर में जानते हैं कि इस फिल्म की क्या कहानी है और इसमें कौन से कलाकार हैं।
 

विज्ञापन
why Comrade Kalyan in trends know the release date cast and story of Telegu film
कॉमरेड कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'कॉमरेड कल्याण' ट्रेंड में है। यह एक पीरियर एक्शन-कॉमेडी तेलुगु फिल्म है। यह आज यानी 9 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे लेकर दर्शकों में उत्साह है। बताया जाता है कि यह फिल्म 1992 की एक घटना से प्रेरित है, जो चर्चा में रही थी। 
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी?
'कॉमरेड कल्याण' 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें कॉमेडी, रोमांस और नक्सलवाद जैसे मुद्दों का मिश्रण है। फिल्म की कहानी कल्याण (श्री विष्णु) के आस पास घूमती है। वह एक थिएटर का मालिक है। वह अपनी मां से प्यार करता है। एक हादसे से सितारा (महिमा नाम्बियार) अभिनेता की मां को बचाती हैं। इसके बाद दोनों में प्यार हो जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब सितारा एक संकट में फंस जाती है। इस बीच पुलिस अभिनेता को नक्सली समझती है और उसकी तलाश शुरू करती है।
विज्ञापन
Trending Videos

why Comrade Kalyan in trends know the release date cast and story of Telegu film
कॉमरेड कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं फिल्म के कलाकार?
जानकीराम मारेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्री विष्णु और महिमा नांबियार के अलावा राधिका सरथकुमार, शाइन टॉम कोको, उपेंद्र लिमये और ब्रह्माजी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्माता वेंकट कृष्ण क्रांति और सीता क्रांति हैं।

जोडियाक: मार्वल ने जारी किया नई सीरीज का लोगो, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगा स्पाई थ्रिलर का प्रोडक्शन

विज्ञापन

why Comrade Kalyan in trends know the release date cast and story of Telegu film
कॉमरेड कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
किस घटना से प्रेरित है फिल्म?
मेकर्स ने बताया है कि फिल्म 'कॉमरेड कल्याण' 1990 के दशक की शुरुआत में आंध्र प्रदेश-ओडिशा बॉर्डर पर हुई घटनाओं से प्रेरित है।

साल 1992 के दौरान ग्रामीण सीमावर्ती गांवों में पुलिस बलों और नक्सली विद्रोही समूहों के बीच तनाव पैदा हुआ था। बताया जाता है कि उस वक्त एक व्यक्ति ने जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई के लिए मोल-भाव करने के मकसद से एक नेता का अपहरण किया। जेल में बंद सदस्यों को छुड़ाने के लिए नक्सलवादियों की तरफ से अपनाई गई अपहरण की तरकीबें चर्चा में आईं। यह फिल्म इसी घटना से प्रेरित बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed