फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile

Nidhhi Agerwal: कौन हैं निधि अग्रवाल? आठ साल में कीं आठ फिल्में, अब 14 साल बड़े प्रभास संग करेंगी रोमांस

Thu, 18 Dec 2025 03:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 03:46 PM IST
सार

Who Is Nidhhi Agerwal: ‘द राजा साब’ में प्रभास के साथ नजर आने वाली अभिनेत्री निधि अग्रवाल इस वक्त चर्चाओं में बनी हुई हैं। वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वो भीड़ की बदसलूकी का शिकार हो गईं। यहां जानिए कौन हैं निधि अग्रवाल और उनके बारे में सबकुछ…

विज्ञापन
Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nidhhiagerwal

विस्तार

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री निधि अग्रवाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो हैदराबाद में हुए प्रभास और निधि की फिल्म ‘द राजा साब’ के गाने के लॉन्च इवेंट के बाद का है। निधि इवेंट से निकलकर वापस जा रही थीं, तभी वहां मौजूद भीड़ उन पर इस तरह से टूट पड़ी कि एक्ट्रेस लोगों के बीच में फंस गईं। हालांकि, किसी भी तरह से सिक्योरिटी गार्ड्स ने निधि को उनकी कार तक पहुंचाया। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब लोग भीड़ पर नाराजगी जता रहे हैं। आइए जानते हैं निधि अग्रवाल के बारे में…

विज्ञापन

हिंदी परिवार में जन्मीं निधि तमिल-तेलुगु और कन्नड़ भी जानती हैं 
17 अगस्त 1993 को हैदराबाद में जन्मीं निधि अग्रवाल बंगलूरू में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बंगलूरू से ही की है। हिंदी भाषी मारवाड़ी परिवार में पैदा होने वाली निधि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा भी बोल लेती हैं और समझ भी लेती हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Nidhhi: भीड़ में फंसी साउथ की यह एक्ट्रेस, लड़कों ने गलत तरीके से किया टच; 25 सेकंड का वीडियो देख कांप जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile
निधि अग्रवाल और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम 
साल 2014 में मिस दीवा यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली निधि अग्रवाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में की। निधि ने बॉलीवुड की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के लिए निधि का चयन 300 कैंडिडेट के ऑडिशन के बाद हुआ था।  

Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nidhhiagerwal

2018 में तेलुगु और 2021 में तमिल सिनेमा में किया डेब्यू
बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद निधि ने साल 2018 में नागा चैतन्य के साथ फिल्म ‘सब्यसाची’ से तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की। जबकि साल 2021 में उन्होंने तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत फिल्म ‘ईस्वरन’ से की। हिंदी फिल्म से अपनी शुरुआत करने वाली निधि अग्रवाल ने अब तक अपने करियर में तीन तेलुगु और दो तमिल फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनके खाते में ‘आई स्मार्ट शंकर’ को छोड़कर अब तक कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं आई है। इस साल वो पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ में भी नजर आई थीं, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile
निधि अग्रवाल और प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम-@nidhhiagerwal

प्रभास के साथ 'द राजा साब' में आएंगी नजर
निधि अग्रवाल अब फिल्म ‘राजा साब’ में नजर आएंगी। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया गया है। इस फिल्म में निधि अपने से 14 साल बड़े अभिनेता प्रभास के साथ रोमांस फरमाती नजर आएंगी। ‘राजा साब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। पहले इस फिल्म को 5 दिसंबर को ही रिलीज होना था, लेकिन अब फिल्म अगले साल रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। निधि अग्रवाल को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Who Is Nidhhi Agerwal Actress Mobbed In Prabhas The Raja Saab Song Launch Event Acting Career Movies Profile
निधि अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@nidhhiagerwal
वायरल वीडियो पर अब तक नहीं आई निधि की प्रतिक्रिया
भीड़ में फंसने के बाद निधि अग्रवाल का वीडियो वायरल है। कई लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वहां मौजूद लोगों के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ‘द राजा साब’ के मेकर्स पर भी सवाल उठा रहे हैं और उनकी व्यवस्था की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर निधि अग्रवाल, प्रभास या फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed