फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   What Rajamouli says about Varanasi Part 2 know the priyanka chopra film detail

Varanasi: क्या दो हिस्सों में रिलीज होगी 'वाराणसी'? एसएस राजामौली ने अटकलों पर लगाया विराम

Wed, 04 Feb 2026 01:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 04 Feb 2026 01:48 PM IST
सार

Varanasi: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' रिलीज से काफी पहले चर्चा में है। फिल्ममेकर ने इस बात से पर्दा उठाया है कि यह फिल्म कितने हिस्सों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
What Rajamouli says about Varanasi Part 2 know the priyanka chopra film detail
राजामौली, वाराणसी - फोटो : फेसबुक

विस्तार

एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में बिजी हैं। यह प्राचीन पौराणिक कथाओं पर आधारित है और  रामायण से जुड़ी है। जिस दिन से इसका एलान हुआ है, तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म दो हिस्सों में बनेगी। अब राजामौली ने बताया है कि इस फिल्म का पार्ट 2 आएगा या नहीं।
विज्ञापन

एसएस राजामौली ने खत्म किया सस्पेंस
राजामौली ने फिल्म 'बाहुबली' को दो हिस्सों में बनाया था, इसलिए 'वाराणसी' को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह दो हिस्सों में बनेगी। हालांकि एसएस राजामौली ने लंबे समय से चल रहे इस सस्पेंस को आखिरकार खत्म कर दिया है। मीडिया से राजामौली की बातचीत सामने आई है। इसमें उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

What Rajamouli says about Varanasi Part 2 know the priyanka chopra film detail
महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
क्या दो हिस्सों में बनेगी 'वाराणसी'?
नवंबर 2025 में हैदराबाद में 'वाराणसी' की झलक लॉन्च के दौरान न्यूज एजेंसी स्क्रीन रेंट से बात करते हुए राजामौली ने साफ किया कि 'वाराणसी' एक सिंगल-पार्ट फिल्म होगी। इसका रनटाइम लगभग तीन घंटे होगा। उन्होंने बताया कि टीम ने शुरू में इसे दो हिस्सों में बनाने का विचार किया था, लेकिन प्रोडक्शन शुरू होने के कुछ ही समय बाद यह प्लान बदल गया। उन्होंने बताया कि उन्हें भरोसा है कि अगर दर्शक कहानी में खो जाते हैं और उसमें दिलचस्पी लेते हैं, तो रन टाइम ज्यादा लंबा नहीं लगेगा।

फिल्म 'वाराणसी' को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू हुए थे हैरान

विज्ञापन

'वाराणसी' की स्टारकास्ट
फिल्म 'वाराणसी' साल 2027 में रिलीज होने वाली है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में होंगे। रिलीज से काफी पहले फिल्म दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है। नवंबर 2025 में 'वाराणसी' की एक झलक दिखाई गई थी। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed