Vishal: सेंसर बोर्ड ने 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेकर दिया 'मार्क एंटनी' को सर्टिफिकेट, विशाल ने लगाए गंभीर आरोप
अभिनेता विशाल ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए उन्हें सीबीएफसी अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये देने पड़े।
विस्तार
साउथ अभिनेता विशाल इन दिनों अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म के अभिनेता विशाल ने मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनकी फिल्म को लेकर उनके साथ घोटाला किया। अभिनेता का आरोप है कि उनकी फिल्म भले ही 'मार्क एंटनी' पूरे भारत में रिलीज हुई, लेकिन प्रमाणन प्राप्त करने के लिए उन्हें सीबीएफसी अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये देने पड़े।
सीबीएफसी पर विशाल का आरोप
अभिनेता ने सीबीएफसी के अधिकारियों पर उनकी नई फिल्म 'मार्क एंटनी' की स्क्रीनिंग और यू/ए प्रमाणपत्र देने के बदले में 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एक ट्वीट में विशाल ने अपनी फिल्म की टीम के जरिए सीबीएफसी अधिकारियों को किए गए भुगतान के सबूत के रूप में बैंक लेनदेन रसीदें साझा कीं। विशाल ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएफसी भ्रष्ट है।
Raaj Shaandilyaa: ड्रीम गर्ल 2 के बाद नई फिल्मों की तैयारी में राज शांडिल्य, कार्तिक-आयुष्मान से चल रही बात
दो बार की गई लेन देन
विशाल ने लिखा, “भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। हजम नहीं हो रहा। खासकर सरकारी दफ्तरों में और सीबीएफसी मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है। मेरी फिल्म 'मार्क एंटोनी' के हिंदी संस्करण के लिए 6.5 लाख का भुगतान करना पड़ा। दो बार लेन-देन हुआ। स्क्रीनिंग के लिए तीन लाख और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख का लेनदेन हुआ। अपने करियर में कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। फिल्म रिलीज होने के बाद भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था।
#Corruption being shown on silver screen is fine. But not in real life. Cant digest. Especially in govt offices. And even worse happening in #CBFC Mumbai office. Had to pay 6.5 lacs for my film #MarkAntonyHindi version. 2 transactions. 3 Lakhs for screening and 3.5 Lakhs for… pic.twitter.com/3pc2RzKF6l
— Vishal (@VishalKOfficial) September 28, 2023
Gadar 2 Vs Jawan: तारा सिंह के सिर सज गया नंबर वन मूवी का ताज, ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़ा
पीएम मोदी से की यह गुजारिश
उन्होंने आगे कहा, “इसे महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ध्यान में ला रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माताओं के लिए है। मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई? बिलकुल नहीं, सबके सुनने के लिए साक्ष्य है। आशा है कि हमेशा की तरह सत्य की जीत होगी।” सीबीएफसी ने अभी भी इन आरोपों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विशाल और एसजे सूर्या अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म में रितु वर्मा, सुनील, सेल्वाराघवन और अभिनय भी थे।
Ridhi Dogra: 'जवान' में 'नर्मदा' की भूमिका निभाना चाहती थीं रिद्धि, बोलीं- काश मैं नयनतारा को रिप्लेस कर पाती