फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishal says CBFC Mumbai officials took 6 5 lakh rupee bribe to grant UA certificate screening for Mark Antony

Vishal: सेंसर बोर्ड ने 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेकर दिया 'मार्क एंटनी' को सर्टिफिकेट, विशाल ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 28 Sep 2023 09:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 28 Sep 2023 09:11 PM IST
सार

अभिनेता विशाल ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए उन्हें सीबीएफसी अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये देने पड़े।

विज्ञापन
Vishal says CBFC Mumbai officials took 6 5 lakh rupee bribe to grant UA certificate screening for Mark Antony
फिल्म 'मार्क एंटनी' में विशाल - फोटो : Social media

विस्तार

साउथ अभिनेता विशाल इन दिनों अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अब फिल्म के अभिनेता विशाल ने मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनकी फिल्म को लेकर उनके साथ घोटाला किया। अभिनेता का आरोप है कि उनकी फिल्म भले ही 'मार्क एंटनी' पूरे भारत में रिलीज हुई, लेकिन प्रमाणन प्राप्त करने के लिए उन्हें सीबीएफसी अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये देने पड़े।

विज्ञापन

सीबीएफसी पर विशाल का आरोप
अभिनेता ने सीबीएफसी के अधिकारियों पर उनकी नई फिल्म 'मार्क एंटनी' की स्क्रीनिंग और यू/ए प्रमाणपत्र देने के बदले में 6.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एक ट्वीट में विशाल ने अपनी फिल्म की टीम के जरिए सीबीएफसी अधिकारियों को किए गए भुगतान के सबूत के रूप में बैंक लेनदेन रसीदें साझा कीं। विशाल ने आज गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीएफसी भ्रष्ट है।

Raaj Shaandilyaa: ड्रीम गर्ल 2 के बाद नई फिल्मों की तैयारी में राज शांडिल्य, कार्तिक-आयुष्मान से चल रही बात

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार की गई लेन देन
विशाल ने लिखा, “भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। हजम नहीं हो रहा।  खासकर सरकारी दफ्तरों में और सीबीएफसी मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है। मेरी फिल्म 'मार्क एंटोनी' के हिंदी संस्करण के लिए 6.5 लाख का भुगतान करना पड़ा। दो बार लेन-देन हुआ। स्क्रीनिंग के लिए तीन लाख और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख का लेनदेन हुआ। अपने करियर में कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। फिल्म रिलीज होने के बाद भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था।
 



Gadar 2 Vs Jawan: तारा सिंह के सिर सज गया नंबर वन मूवी का ताज, ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़ा

विज्ञापन

पीएम मोदी से की यह गुजारिश
उन्होंने आगे कहा, “इसे महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ध्यान में ला रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माताओं के लिए है। मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई? बिलकुल नहीं, सबके सुनने के लिए साक्ष्य है। आशा है कि हमेशा की तरह सत्य की जीत होगी।” सीबीएफसी ने अभी भी इन आरोपों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विशाल और एसजे सूर्या अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म में रितु वर्मा, सुनील, सेल्वाराघवन और अभिनय भी थे।

Ridhi Dogra: 'जवान' में 'नर्मदा' की भूमिका निभाना चाहती थीं रिद्धि, बोलीं- काश मैं नयनतारा को रिप्लेस कर पाती


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed