Veera Dheera Sooran: विक्रम के फैंस का जल्द खत्म होगा इंतजार, इस दिन आएगा 'वीरा धीरा सूरन' का ट्रेलर
Veera Dheera Sooran: विक्रम के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी फिल्म 'वीरा धीरा सूरन' का ट्रेलर की तारीख अब सामने आ गई है। फैंस इस ट्रेलर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विस्तार
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विक्रम अपनी दमदार और अलग-अलग किरदारों के लिए मशहूर हैं। हाल ही में फिल्म 'तंगलान' में उन्होंने इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया था। अब विक्रम एक बार फिर फैंस को लुभाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'वीरा धीरा सूरन' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर 20 मार्च 2025 को रिलीज होगा। इस बात का एलान फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।
Tumko Meri Kasam: उदयपुर में 'तुमको मेरी कसम' का भव्य प्रीमियर, अनुपम खेर ने शेयर कीं झलकियां, बोले- शुक्रिया
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "20 मार्च को शाम 7 बजे चेन्नई के वेल टेक यूनिवर्सिटी में विक्रम को काली के रूप में सेलिब्रेट करें। ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च के साथ म्यूजिक और मस्ती भरी शाम में वहां मिलते हैं।" इस फिल्म का प्रमोशन तेजी से चल रहा है। फिल्म का अंतिम काम जोरों पर है। एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स और साउंड डिजाइन को परफेक्ट किया जा रहा है। एक्शन से भरी इस फिल्म में ये चीजें बहुत अहम हैं।
L2 Empuraan: टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया मोहनलाल की फिल्म का प्रोमो, खुशी से झूम उठे फैंस
Get ready to celebrate @chiyaan as #Kaali in #VeeraDheeraSooran with a Grand Audio and Trailer Launch on March 20th, 7.00 PM at Vel Tech University, Avadi, Chennai. See you there for an exciting evening filled with music and entertainment! 💥✨… pic.twitter.com/l5XZopawwS
— HR Pictures (@hr_pictures) March 17, 2025
फिल्म में दिखेंगे ये सितारे
'वीरा धीरा सूरन' में विक्रम काली का किरदार निभा रहे हैं। काली एक साधारण दुकानदार है, जो क्राइम की खतरनाक दुनिया में फंस जाता है। उनके साथ इस फिल्म में एस जे सूर्या, सूरज वेंजरमुडु (तमिल डेब्यू), दुशारा विजयन और सिद्दीक जैसे सितारे हैं। फिल्म का म्यूजिक जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। वहीं, इसमें सिनेमाटोग्राफी थेनी ईश्वर ने की है। इसके अलावा फिल्म की एडिटिंग प्रसन्ना जीके ने की है। फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज होगी।
Bindu Ghosh: दिग्गज कॉमेडियन बिंदु घोष का 76 वर्ष की आयु में निधन, चेन्नई में ली अंतिम सांस