Mohanlal: टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया 'एल 2 एम्पुरान' फिल्म का प्रोमो, खुशी से झूम उठे फैंस
L2 Empuraan: टाइम्स स्क्वायर पर मोहनलाल की फिल्म का 'एल 2 एम्पुरान' का प्रोमो दिखाया गया, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विस्तार
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर लॉन्च से पहले न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में फिल्म का एक प्रोमो दिखाया गया। खबरों के मुताबिक वहां 300 से ज्यादा लोग जमा हुए।
न्यूयॉर्क में हुए इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में मोहनलाल के फैंस सफेद शर्ट और धोती में नजर आए। कई ने मोहनलाल का फेस मास्क भी पहन रखा था। एक वीडियो में फैंस की भीड़ चीखती और तालियां बजाती दिखी। टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर मोहनलाल का किरदार सामने आया तो फैंस ने सीटियां भी बजाईं। उनका नाम स्क्रीन पर दिखते ही वहां मौजूद लोग खुशी से शोर मचाते दिखे।
Lee Si Young: आठ साल बाद पति से अलग हो रहीं ‘स्वीट होम’ अभिनेत्री, तलाक की शर्तों पर बनी सहमति
Times square Newyork 😍
— AKMFCWA Official (@AkmfcwaState) March 17, 2025
EMPURAAN 🔥 @Mohanlal #Lalettan #EmpuraanfromMarch27 #Mohanlal #empuraan pic.twitter.com/g2mCDpz087
हाल ही में यह अटकलें लगाई गई थीं कि फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। प्रमोशन न होने और ट्रेलर न आने से फैंस काफी परेशान थे और तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। यह भी खबर थी कि लाइका प्रोडक्शंस ने फिल्म छोड़ दी। हालांकि, मोहनलाल ने 16 मार्च को साफ किया कि फिल्म तय समय पर आएगी। साथ ही, बीते दिन यह भी जानकारी सामने आई कि इसका पहला शो 27 मार्च को सुबह 6 बजे शुरू होगा।
'एल2: एम्पुरान' फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है। 'लूसिफर' से पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया था। इस बार फिल्म में मोहनलाल, पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर, अभिमन्यु सिंह, जेरोम फ्लिन, इंद्रजीत सुकुमारन और सूरज वेंजरमूडु जैसे सितारे हैं।