फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Sethupathi Birthday Know Lesser Known facts Career life Story Struggle about Jawan Actor

Vijay Sethupahi: हिंदी पट्टी में भी काफी मशहूर हैं विजय सेतुपति, इन फिल्मों से दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह

Thu, 16 Jan 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jan 2025 07:30 AM IST
सार

Vijay Sethupathi Birthday: विजय सेतुपति तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। वह हिंदी पट्टी में भी अपनी अभिनय क्षमता से खास पहचान बना चुके हैं। 

विज्ञापन
Vijay Sethupathi Birthday Know Lesser Known facts Career life Story Struggle about Jawan Actor
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय सेतुपति भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय  से दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले विजय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-मोटे किरदारों को निभाकर की थी, लेकिन धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने केवल साउथ ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी में भी अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले किए कई काम

विजय सेतुपति आज जिस मुकाम पर हैं, उसे हासिल करने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। बचपन में वह औसत से भी नीचे के छात्र थे। विजय सेतुपति बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई कर चुके हैं। वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने एक रिटेल स्टोर में सेल्समैन, फास्ट फूड ज्वाइंट में कैशियर और पॉकेट मनी के लिए फोन बूथ ऑपरेटर के रूप में काम किए हैं। इसी दौरान जब वह इन सब कामों से निराश हो गए थे तो भारत आ गए थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में एक बार 'नम्मावर' में एक भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन छोटी हाइट के चलते उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था। 

विज्ञापन

फिल्मों में पैर जमाने के लिए किया लंबा संघर्ष

अभिनय की दुनिया में कदम जमाना भी विजय के लिए आसान नहीं रहा। दुबई में अकाउंटेंट की नौकरी छोड़कर उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई। शुरुआत उन्होंने बैकग्राउंड एक्टर यानी पीछे खड़े रहने वाले कलाकार के रूप में की थी। अपने अभिनय में और निखार लाने के लिए उन्होंने थिएटर ग्रुप भी जॉइन किया। कई टीवी शोज और शॉर्ट फिल्मों में लगातार संघर्ष करने के बाद कार्तिक सुब्बाराज ने उन्हें मौका दिया। इसके बाद विजय ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2010 में 'थेनमेरकु पारुवाकात्रु' फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों से हुए खूब लोकप्रिय

विजय सेतुपति का करियर में कई फिल्मों में दमदार अदाकारी दिखाई है। 'पिज्जा', 'सुधु कव्वुम', '96', 'विक्रम वेधा', और 'मास्टर' जैसी फिल्मों से उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। इन फिल्मों में उनकी भूमिकाओं ने उन्हें न केवल तमिल सिनेमा का पसंदीदा अभिनेता बनाया, बल्कि देशभर में उन्हें एक लोकप्रिय अभिनेता बना दिया।


हर तरह के किरदारों से जीता दिल

विजय सेतुपति का अभिनय न केवल नकारात्मक भूमिकाओं में दमदार रहा है, बल्कि वह अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों से भी लोगों के दिल जीतते चले आए हैं। '96' में उनके और तृषा के बीच के रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसी फिल्म ने उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलवाया। इसके अलावा, 'विक्रम वेधा' में उनकी एंग्री और इंटेन्स भूमिका ने उन्हें एक नई पहचान दी।


हिंदी पट्टी में भी है तगड़ी फैन फॉलोइंग

तमिलनाडु में हिंदी विरोध आंदोलन के बावजूद विजय सेतुपति ने हिंदी पट्टी में भी अपनी अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है। उनका अभिनय हिंदी भाषी राज्यों में काफी सराहा गया है। खासकर 'विक्रम वेधा' (2017) और 'मास्टर' (2021) जैसी फिल्मों में। 'विक्रम वेधा' में उनके दमदार अभिनय ने हिंदी दर्शकों को भी प्रभावित किया। इस फिल्म में वह एक अपराधी के रूप में नजर आए थे। इसके अलावा 'मास्टर' फिल्म में वह विजय के साथ नजर आए। यह फिल्म हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी काफी पसंद की गई थी। वह 'जवान' (2023) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। 
Puspha 2-Mufasa Collection: लगातार धीमी होती जा रही पुष्पा 2-मुफासा की रफ्तार, जानें बुधवार का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed