फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Raghavendra breaks down at wife Spandana funeral Kgf Actor Yash consoles Him

Spandana Funeral: पत्नी स्पंदना के अंतिम संस्कार में रो पड़े विजय राघवेंद्र, यश ने गले लगाकर दी सांत्वना

Wed, 09 Aug 2023 09:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Aug 2023 09:33 PM IST
सार

स्पंदना और विजय की शादी साल 2007 में हुई थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम शौर्य है। स्पंदना का फिल्म इंडस्ट्री में करियर छोटा रहा। उन्होंने 2016 की फिल्म 'अपूर्वा' में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

विज्ञापन
Vijay Raghavendra breaks down at wife Spandana funeral Kgf Actor Yash consoles Him
विजय राघवेंद्र, स्पंदना, यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र बुधवार ( नौ अगस्त) को पत्नी स्पंदना के अंतिम संस्कार के दौरान अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें कन्नड़ स्टार को रोते हुए कैद किया गया है। वहीं, कई लोग उन्हें हिम्मत देते हुए भी नजर आए। अभिनेत्री को अंतिम विदाई देने के लिए सुपरस्टार यश भी पहुंचे थे। जब उन्होंने विजय को गले लगाया तो वह भावुक हो गए। 

विज्ञापन

Stardom: आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' से जुड़ा इस सुपरस्टार का नाम, रणबीर-करण संग मचाएंगे धमाल?

विज्ञापन

Vijay Raghavendra breaks down at wife Spandana funeral Kgf Actor Yash consoles Him
यश , विजय राघवेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम संस्कार में पहुंचे यश

बता दें कि अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना की उस समय मृत्यु हो गई जब वे बैंकॉक में छुट्टियां मना रहे थे। एक्ट्रेस को लो ब्लड प्रेशर था जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। नौ अगस्त को स्पंदना के अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियां एक्टर को सांत्वना देने पहुंची थीं। यश भी उनमें से एक थे।  सोशल मीडिया पर यश और विजय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यश रोते हुए विजय को संभालते नजर आ रहे हैं।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ था निधन

टीवी9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पंदना का पार्थिव शरीर उनके पिता बीके शिवराम के बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर लाया गया परिवार के कई सदस्य और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि देने और संवेदना व्यक्त करने आए। बेंगलुरु की रहने वाली स्पंदना का सात अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था। वह महज 42 साल की थीं। उनके शव को भारत वापस लाने से पहले बैंकॉक में पोस्टमॉर्टम किया गया था।

विज्ञापन

विजय ने इन फिल्मों से बनाई पहचान

स्पंदना और विजय की शादी साल 2007 में हुई थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम शौर्य है। स्पंदना का फिल्म इंडस्ट्री में करियर छोटा रहा। उन्होंने 2016 की फिल्म 'अपूर्वा' में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। फिल्म में रविचंद्रन भी थे। वहीं, विजय राघवेंद्र 'सीताराम बेनॉय केस नंबर 18,' 'यदा यदा ही धर्मस्य,' 'नन्ना निन्ना प्रेमा कठे,' 'शिवयोगी श्री पुट्टयज्जा,' और 'फेयर एंड लवली' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
Leo: विजय की 'लियो' पर आया बड़ा अपडेट, दो भाग में निर्देशक लोकेश कनगराज बनाएंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed