फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   vijay deverakonda share bts video of ranabaali on wife rashmika mandanna birthday

विजय ने पत्नी रश्मिका के जन्मदिन पर शेयर किया 'रणबाली' से जयम्मा का बीटीएस वीडियो, साथ ही किया प्यार का इजहार

Sun, 05 Apr 2026 11:50 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 05 Apr 2026 11:50 AM IST
सार

Rashmika Mandanna Birthday: आज रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर रश्मिका के पति और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने पत्नी के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
vijay deverakonda share bts video of ranabaali on wife rashmika mandanna birthday
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रश्मिका मंदाना का आज 30वां जन्मदिन है। रश्मिका के जन्मदिन पर पति विजय देवरकोंडा ने आगामी फिल्म 'रणबाली' से जयम्मा का लुक शेयर किया है। इस बीटीएस वीडियो में रश्मिका का जयम्मा का करिदार हर किसी का दिल जीत रहा है। इस पोस्ट के साथ विजय ने खुलम खुला रश्मिका से अपने प्यार का इजहार किया है।

विज्ञापन

विजय का पोस्ट
विजय ने पत्नी रश्मिका के जन्मदिन पर 'रणबाली' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका फिल्म 'रणबाली' में जयम्मा के किरदार में नजर आ रही हैं। इस बीटीएस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रश्मिका के जयम्मा के किरदार को कैसे फिल्माया गया है और इसके पीछे निर्माता-निर्देशक की कितनी मेहनत लगी है।

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने किया प्यार का इजहार
विजय देवरकोंडा ने पत्नी रश्मिका के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म 'रणबाली' का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस बीटिएस वीडियो के साथ विजय ने अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, 'आई लव यू जयम्मा।' विजय और रश्मिका के फैंस 'रणबाली' से उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रणबाली'
'रणबाली' एक तेलुगु फिल्म है। यह शादी के बाद रश्मिका और विजय की एक साथ पहली फिल्म है। 'रणबाली' की कहानी 18वीं सदी की है। यह रायलसीमा क्षेत्र के एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की कहानी है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। रश्मिका इस फिल्म में विजय की पत्नी जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। विजय इस फिल्म में 'रणबाली' के किरदार में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसका निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' के बाद 'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, निर्माता हंसल मेहता ने जॉम्बी फिल्म के बारे में बताया सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed