फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda Movie Rowdy Janardhana Poster Unveiled On Actor Birthday

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, ‘राउडी जनार्दन’ का पोस्टर रिलीज; अभिनेता का दिखा दबंग अंदाज

Sat, 09 May 2026 04:07 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 09 May 2026 04:07 PM IST
सार

Movie Rowdy Janardhana Poster Unveiled: आज विजय देवरकोंडा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ का पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है। जानिए, किस तरह की है, यह फिल्म? 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Movie Rowdy Janardhana Poster Unveiled On Actor Birthday
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा के पास इस साल कई बड़ी फिल्में हैं। वह पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ ‘रणबाली’ नाम की फिल्म कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘राउडी जनार्दन’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का एक पोस्टर मेकर्स ने अभिनेता के जन्मदिन पर साझा किया है। 

विज्ञापन

पोस्टर में क्या खास दिखा? 

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘राउडी जनार्दन’ का पोस्टर जारी किया है। इसमें विजय बारिश में भीगे हुए दिख रहे हैं। हाथ में पिस्तौल थामे हुए हैं। उनका अंदाज काफी दबंग दिख रहा है। साथ ही एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने विजय की छाती पर अपना पैर रखा हुआ है। फिल्म में वह लीड हीरोइन हैं। 

विज्ञापन

इस पोस्टर से साफ जाहिर होता है कि फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों ही चीजें देखने को मिलेंगी। 

पैन इंडिया रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को निर्माता दिल राजू और शिरीष प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं ‘राउडी जनार्दन’ के निर्देशक रवि किरण कोला हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी गांव में स्थित होगी। इसे पैन इंडिया रिलीज होगी। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने साझा नही है। 

विजय और रश्मिका की फिल्म 'रणबाली' कब होगी रिलीज?
विजय और रश्मिका एक फिल्म 'रणबाली' कर रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक घटना पर बनी फिल्म है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म से दोनों एक्टर्स के लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed