फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Antony Tamil actor Promotes Raththam resume work after nine days After Daughter Death by alleged suicide

Vijay Antony: 'रथम' के प्रमोशन में जुटे विजय एंटनी, बेटी की मौत के नौ दिन बाद ही काम किया शुरू

Fri, 29 Sep 2023 10:53 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 29 Sep 2023 10:53 AM IST
सार

विजय एंटनी पर पिछले हफ्ते दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, अभिनेता बेटी के निधन के नौ दिन बाद ही काम पर वापसी करते नजर आए हैं।
 

विज्ञापन
Vijay Antony Tamil actor Promotes Raththam resume work after nine days After Daughter Death by alleged suicide
विजय एंटनी-रथम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिल अभिनेता विजय एंटनी पर बीते दिनों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभिनेता-संगीतकार की बड़ी बेटी मीरा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, बेटी के निधन के नौ दिन बाद ही विजय काम पर लौटते देखे गए हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'रथम' का प्रचार करने का फैसला किया है। निर्माता जी धनंजयन ने 'रथम' के प्रमोशन इंटरव्यू से विजय की झलकियां साझा की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल गई हैं। 

विज्ञापन

जी धनंजयन ने दी विजय एंटनी की झलक

विजय एंटनी की तस्वीरें साझा करते हुए निर्माता जी धनंजयन ने लिखा, 'व्यावसायिकता का सच्चा उदाहरण विजय एंटनी। सर द्वारा अपने निर्माताओं और दर्शकों की देखभाल-आज विभिन्न चैनलों के साथ प्रमोशन इंटरव्यू का हिस्सा बनकर हमारी फिल्म रथम का समर्थन करना। इंडस्ट्री के लिए एक महान प्रेरणा और बेंचमार्क, उस व्यक्ति द्वारा जो अपनी टीम का समर्थन करने के लिए अपनी व्यक्तिगत त्रासदी से ऊपर उठता है। धन्यवाद महोदय।'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Janhvi Kapoor: एडल्ट साइट पर डाल दी गई थी जान्हवी कपूर की मॉर्फ्ड तस्वीर, अभिनेत्री का छलका दर्द

फैंस कर रहे विजय एंटनी की तारीफ 

जी धनंजयन के पोस्ट पर विजय एंटनी के फैंस भी ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। विजय के फैंस ने भी अपने जीवन के सबसे कठिन समय में बहादुरी का परिचय देने के लिए अभिनेता की प्रशंसा की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'दुनिया एक और विजय एंटनी प्रदान नहीं कर सकती! आप सिर्फ एक प्रेरणा हैं! आपको और शक्ति मिले सर।' जानकारी हो कि पिछले हफ्ते विजय एंटनी ने अपनी बेटी मीरा की मौत पर प्रतिक्रिया दी थी। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भावुक विजय ने कहा कि उनके निधन के बाद वह भी अंदर से खत्म हो चुके हैं।

Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

बेटी के निधन से टूटे एंटनी 

तमिल अभिनेता विजय एंटनी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मेरी बेटी मीरा सबसे दयालु और बहादुर है। वह इस दुनिया को छोड़कर चली गई है, जहां कोई पंथ, जाति, धर्म, पैसा, ईर्ष्या, दर्द, गरीबी या बुराई नहीं है। वह ऐसी जगह गई है जो शांतिपूर्ण है। मुझे लगता है कि वह अभी भी मुझसे बात कर रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'जब वह मरी तो मैं भी अंदर से मर गया। अब, मैंने उसके साथ समय बिताना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed