फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Veteran screenwriter Sri Ramana dies after prolonged illness Know Details Here

Sri Ramana: दिग्गज पटकथा लेखक श्री रमण का निधन, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 19 Jul 2023 09:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jul 2023 09:06 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनके उल्लेखनीय कार्यों में 'मिथुनम' (2012) की पटकथा शामिल है, जिससे उन्हें काफी प्रशंसा मिली।

विज्ञापन
Veteran screenwriter Sri Ramana dies after prolonged illness Know Details Here
श्री रमण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर पटकथा लेखक श्री रमण का लंबी बीमारी के कारण 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने अपनी लेखनी से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी। श्री रमण के निधन से उनके प्रशंसकों और फिल्म बिरादरी को लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। वह तेलुगू सिनेमा और साहित्य दोनों में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए पहचाने जाते थे। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: प्रोजेक्ट के में प्रभास के लुक पर उठे सवाल और अभिनेता राजशेखर को एक साल की सजा, पढ़ें फिल्मी खबरें
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। उनके उल्लेखनीय कार्यों में 'मिथुनम' (2012) की पटकथा शामिल है, जिससे उन्हें काफी प्रशंसा मिली। गायक-अभिनेता एसपी बालासुब्रमण्यम और लक्ष्मी अभिनीत यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म रमण के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म को नंदी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ramya: फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई, बिना सहमति के तस्वीरें इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
इन रचनाओं से मिली प्रसिद्धि
बता दें कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे श्री रमण एक साप्ताहिक पत्रिका में अपने आकर्षक लेखों के माध्यम से प्रसिद्ध हुए थे। अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अक्षरा थुनीरम उपनाम अपनाकर कई अन्य पत्रिकाओं में व्यंग्य रचनाए भी लिखीं। उनकी कई उल्लेखनीय रचनाओं में 'जोकी ज्योति', 'श्री चैनेल', 'पंडारी' और 'मोगली रेकुलु' जैसी कहानियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed