फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ramya Divya Spandana Takes Legal Action Against Makers Of Kannada Film For Using Her Photos Without Consent

Ramya: फिल्म मेकर्स के खिलाफ राम्या ने की कानूनी कार्रवाई, बिना सहमति के तस्वीरें इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

Wed, 19 Jul 2023 07:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 19 Jul 2023 07:37 PM IST
सार

बेंगलुरु की एक अदालत ने कथित तौर पर राम्या की शिकायत पर एक पक्षीय अंतरिम आदेश पारित किया है, जिसमें फिल्म के निर्माताओं को अभिनेत्री के नाम और उनकी तस्वीरों को दिखाने वाले 'हॉस्टल हुडुगारु बेकागिद्दरे' के सभी ट्रेलर्स को हटाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Ramya Divya Spandana Takes Legal Action Against Makers Of Kannada Film For Using Her Photos  Without Consent
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेत्री और राजनेता राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने कथित तौर पर 'हॉस्टल हुडुगारू बेकागिद्दरे' नामक एक फिल्म पर कानूनी कार्रवाई की है। राम्या ने इस कन्नड़ फिल्म की रिलीज से ठीक दो दिन पहले इसकी टीम को कानूनी नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने दावा किया है कि में उनकी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उनकी सहमति के बिना फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया है। राम्या ने कानूनी केस करने के साथ-साथ फिल्म के क्रू से एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है।

विज्ञापन

Ramya Divya Spandana Takes Legal Action Against Makers Of Kannada Film For Using Her Photos  Without Consent
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु की एक अदालत ने कथित तौर पर राम्या की शिकायत पर एक पक्षीय अंतरिम आदेश पारित किया है, जिसमें फिल्म के निर्माताओं को अभिनेत्री के नाम और उनकी तस्वीरों को दिखाने वाले 'हॉस्टल हुडुगारु बेकागिद्दरे' के सभी ट्रेलर्स को हटाने का निर्देश दिया गया है। राम्या यह भी चाहती हैं कि उनके नाम वाली सारी प्रेस रिलीज, वीडियो, पोस्टर, विज्ञापन आदि भी हटा दिए जाएं।
Project K: आयरन मैन से मिलता है प्रोजेक्ट के से प्रभास का फर्स्ट लुक? नेटिजन्स ने पोस्टर को बताया सस्ती कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramya Divya Spandana Takes Legal Action Against Makers Of Kannada Film For Using Her Photos  Without Consent
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया

राम्या द्वारा की गई शिकायत पर आए कोर्ट के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, फिल्म निर्देशक नितिन कृष्णमूर्ति ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि उनकी टीम इस मुद्दे को सुलझा रही है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इससे उनकी फिल्म की रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा किया जा रहा है कि राम्या और फिल्म निर्माता आपसी सहमति से इस बात पर सहमत हुए थे कि अभिनेत्री फिल्म या किसी भी ट्रेलर का हिस्सा नहीं होंगी।
Neetu Kapoor: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब

विज्ञापन

Ramya Divya Spandana Takes Legal Action Against Makers Of Kannada Film For Using Her Photos  Without Consent
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, राम्या शुरू में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं और उन्होंने अप्रैल 2022 में टीम के साथ शूटिंग की थी। हालांकि, वह अभिनेत्री ने इस बात पर अपनी असहमति जताई थी कि फिल्म जिस तरह तय की गई थी उस तरह से नहीं चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि राम्या बिना कोई पैसे लिए ही फिल्म के पहले प्रोमो का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गई थीं। हालांकि, फिल्म निर्माता ने इसके बाद जुलाई 2023 में रिलीज हुए ट्रेलर में भी राम्या के शॉट्स का इस्तेमाल किया, जिसके लिए उनकी सहमति नहीं ली गई थी। यह फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें ऋषभ शेट्टी भी एक कैमियो भूमिका में हैं।
Raj Kundra: अब एक्टर बनने जा रहे हैं राज कुंद्रा, पोर्नोग्राफी केस पर बन रही फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed