फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   TVK chief Vijay expected to reach film producer RB Choudary residence Vikram and dhanush pays last respects

प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे टीवीके चीफ विजय, विक्रम-धनुष और मामूटी ने भी दी श्रद्धांजलि

Wed, 06 May 2026 06:50 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 06 May 2026 06:50 PM IST
सार

RB Choudary Death: साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर जीवा के पिता आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन के लिए साउथ के कई जाने-माने कलाकार पहुंच रहे हैं। बुधवार को धनुष, सूर्या और मामूटी समेत कई बड़े कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। टीवीके चीफ और सुपरस्टार विजय भी देर शाम अंतिम दर्शन को पहुंचे।

विज्ञापन
TVK chief Vijay expected to reach film producer RB Choudary residence Vikram and dhanush pays last respects
आरबी चौधरी के बेटे एक्टर जीवा को गले मिलकर सांतवना देते विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को राजस्थान में सड़क हादसे में निधन हुआ। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके घर पर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों और करीबियों समेत कई मशहूर कलाकार भी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

 
देर शाम पहुंचे विजय 
राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के तुरंत बाद टीवीके प्रमुख और साउथ सुपरस्टार विजय भी प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। वह हाथ में फूलों की माला लिए नजर आए। उन्होंने आरबी चौधरी के बेटे एक्टर जीवा को गले मिलकर सांतवना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
   
ममूटी
साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी, निर्माता आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं।
 
धनुष
साउथ के सुपरस्टार धनुष, आरबी चौधरी के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ कई दूसरे लोग भी हैं।
 
सूर्या
अभिनेता सूर्या शिवकुमार, फिल्म निर्माता आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस मौके पर अभिनेता काले कपड़ों में नजर आए। विक्रम
साउथ के जाने-माने अभिनेता विक्रम आरबी चौधरी के आवास पर उन के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। वह भी काले कपड़ों में नजर आए।

एसए चंद्रशेखर
निर्देशक और टीवीके प्रमुख विजय के पिता एसए चंद्रशेखर, फिल्म निर्माता आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।
 

कौन थे आरबी चौधरी?
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता आरबी चौधरी का राजस्थान के जूनथा गांव के पास सड़क हादसे में निधन हो गया। आरबी चौधरी के निधन की पुष्टि उनकी टीम ने की थी। वह साउथ एक्टर जीवा के पिता थे। उन्होंने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'राजा' और 'आनंदम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed