फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tumbbad 2 shooting begins makers shares photos from film set boney kapoor present

Tumbbad 2: शुरू हुई 'तुम्बाड 2' की शूटिंग, मेकर्स ने शेयर की तस्वीरें; बोनी कपूर भी आए नजर

Tue, 07 Apr 2026 10:50 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 07 Apr 2026 10:50 AM IST
सार

Tumbbad 2 Shooting: फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू हो गई है। मेकर्स ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

विज्ञापन
Tumbbad 2 shooting begins makers shares photos from film set boney kapoor present
शूरू हुई तुम्बाड़ की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@sohumshahfilms

विस्तार

साल 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म 'तुम्बाड' के दूसरे पार्ट 'तुम्बाड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने फिल्म के मुहूर्त शॉट की कई तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर निर्माता डॉ. जयंतीलाल गड़ा और इंडस्ट्री के दिग्गज बोनी कपूर भी मौजूद रहे। फिल्म की शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है। यह बिल्कुल एक शहर जैसा दिखता है।
विज्ञापन


पोस्ट में क्या है?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की है उसमें देखा जा सकता है कि शूटिंग शुरू होने से पहले पूजा हो रही है। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने इसके कैप्शन में लिखा 'आशीर्वाद और आभार के साथ तुम्बाड 2 की यात्रा शुरू होती है। इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए हम सब एक-साथ आए हैं।'  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)


मेकर्स ने जारी किया मोशन पोस्टर
इसके साथ ही सोहम शाह फिल्म्स की ओर से भी एक मोशन पोस्टर साझा करके फिल्म के शूट शुरू होने की जानकारी साझा की गई है। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'हर संत का एक अतीत होता है। हर पापी का एक भविष्य होता है। पाप की विरासत लौटकर आती है, लोभ का चक्र चलता रहता है... एक बार फिर, तुम्बाड की दुनिया में आपका स्वागत है!' इस पोस्टर में साथ में लिखा है 'प्रलय आएगा।' इसके सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah Films (@sohumshahfilms)



 

कब रिलीज हुई थी 'तुम्बाड'?
ख्याल रहे कि फिल्म 'तुम्बाड' 12 अक्तूबर 2018 को रिलीज हुई थी। 15 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी। इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें सोहम शाह लीड रोल में थे।

नवाजुद्दीन आएंगे नजर
बता दें कि 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। इसकी कमान एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत संभाली है। उनके साथ पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा भी जुड़े हैं, जो 'आरआरआर' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed