फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Trisha Krishnan Share Late Instagram Post On CM Vijay Birthday Put An End To Breakup News

Trisha Krishnan: केक काटते विजय को निहारती दिखीं तृषा, अलगाव की अटकलों पर लगाया विराम; शेयर किया क्यूट पोस्ट

Tue, 23 Jun 2026 07:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 23 Jun 2026 07:45 PM IST
सार

Trisha Krishnan Share Vijay Birthday Post: तृषा कृष्णनन की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके और विजय के रिश्ते में दूरी आ गई है। तृषा ने देर से ही सही लेकिन मंगलवार शाम विजय के जन्मदिन पर एक प्यार भरी पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Trisha Krishnan Share Late Instagram Post On CM Vijay Birthday Put An End To Breakup News
तृषा ने एक दिन बाद साझा की विजय के जन्मदिन पर पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan

विस्तार

एक दिन बाद तृषा कृष्णनन ने अपने करीबी दोस्त और तमिलनाडु के नए सीएम विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस पोस्ट के साथ एक क्यूट मैसेज भी लिखा है। इस पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। साथ ही विजय और तृषा के बीच बढ़ती दूरियों की अटकलों पर भी इस पोस्ट ने विराम लगा दिया। जानिए, इंस्टाग्राम पोस्ट में विजय को जन्मदिन पर बधाई देने के अलावा तृषा ने और क्या लिखा है। 
विज्ञापन


पोस्ट में तृषा ने लिखा प्यार भरा मैसेज 
तृषा के साथ विजय तस्वीर में नजर आ रहे हैं, वह अपने जन्मदिन का केक काट रहे हैं। तृषा उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा करने के साथ तृषा ने कैप्शन में लिखा है, ‘उस इंसान को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जिसकी वजह से सब कुछ इतना खास लगता है।’ आगे तृषा ने हार्ट और नजर न लगने वाला इमोजी बनाया है। 

विज्ञापन

 

क्यों लगी थी अलगाव की अटकलें? 
बता दें कि तृषा हर साल विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर देती थीं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। जन्मदिन वाले दिन तृषा ने विजय के लिए कोई पोस्ट नहीं की। हां, एक दिन बाद पोस्ट कर दी है। लेकिन जब तक तृषा की पोस्ट सामने नहीं आई थी तो फैंस को लगा कि इनके रिश्ते में दूरी आ गई है। साथ ही कुछ फैंस ने तृषा के इंस्टाग्राम पर देखा कि उन्होंने विजय को फॉलो भी नहीं किया हुआ था। इससे फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि तृषा ने विजय को अनफॉलो कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Trisha Krishnan Share Late Instagram Post On CM Vijay Birthday Put An End To Breakup News
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विजय के शपक्ष ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं तृषा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय थलापति और तृषा कृष्णनन काफी करीबी हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें सुनने को मिलती हैं। इन बातों पर कभी दोनों ने सफाई नहीं दी है। लेकिन अक्सर कई जगहों पर साथ नजर आते हैं। बीते दिनों विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा ने शिरकत की थी, वह उस मौके पर बहुत भावुक नजर आईं। विजय की बात करें तो उनका पत्नी से तलाक भी होने वाला है। पति और बच्चों ने विजय से दूरी बना ली है।  

तृषा करियर फ्रंट पर क्या रही हैं?
तृषा की हाल ही में अभिनेता सूर्या के साथ एक फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज हुईं। वहीं सीएम बनने से पहले विजय थलापति की एक फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने वाली थी लेकिन अब तक रिलीज नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed