फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   toxic actor yash wife radhika pandit wishes hin happy birthday share post

टॉक्सिक' एक्टर यश के जन्मदिन पर पत्नी राधिका पंडित ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखा- 'मेरे पसंदीदा...'

Thu, 08 Jan 2026 11:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 08 Jan 2026 11:35 PM IST
सार

Toxic Actor Yash Birthday: आज यश अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी राधिका पंडित ने एक प्यारा पोस्ट सशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

विज्ञापन
toxic actor yash wife radhika pandit wishes hin happy birthday share post
राधिका और यश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज यश के 40वें जन्मदिन पर सभी उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ आज उनकी फिल्म 'टॉक्सिक' का दमदार टीजर रिलीज हुआ, जिसे फैंस और सेलेब्स दोनों ने खूब पसंद किया। वहीं अब यश की पत्नी राधिका पंडित ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

राधिका का पोस्ट
राधिका पंडित ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पति और कन्नड़ एक्टर यश की दो प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में राधिका, यश और उनके दोनों बच्चे एक साथ एक बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। राधिका यश के चेहरे को प्यार से छूती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में यश और राधिका रोमांटिक अंदाज में कैमरे पर पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ राधिका ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे पसंदीदा इंसान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'

View this post on Instagram

A post shared by Radhika Pandit (@iamradhikapandit)


विज्ञापन
विज्ञापन

यश का वर्कफ्रंट
'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसे गीतू मोहनदास और यश ने लिखा है। यह गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा यश नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), और सनी देओल (हनुमान) नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' और 'इक्कीस' का डटकर मुकाबला कर रही 'अवतार 3', जानें जेम्स कैमरून की फिल्म का 21वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed