{"_id":"69cf7d18751a9308f6086347","slug":"tovino-thomas-clears-why-he-quit-prasanth-neel-and-junior-ntr-starrer-film-dragon-2026-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'इतने में पांच मलयालम फिल्में कर लूंगा’, एक्टर टोविनो थॉमस ने बताया क्यों छोड़ी जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन'?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'इतने में पांच मलयालम फिल्में कर लूंगा’, एक्टर टोविनो थॉमस ने बताया क्यों छोड़ी जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन'?
Fri, 03 Apr 2026 02:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:11 PM IST
सार
Tovino Thomas Opted Out From Film Dragon: 'लोका' फेम एक्टर टोविनो थॉमस ने प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। कारण बताते हुए एक्टर ने मलयालम और टॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा फर्क बताया है।
विज्ञापन
टोविनो थॉमस, जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' की फैंस बीच काफी चर्चा है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में पहले अभिनेता टोविनो थॉमस भी थे। मगर अब उन्होंने फिल्म छोड़ दी है जिसका कारण भी एक्टर ने अपने फैंस को बताया।
टोविनो ने क्यों छोड़ी फिल्म?
निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' एक हाई बजट फिल्म है जिसका फैंस को लंबे वक्त से इंतजार है। प्रशांत ने इस फिल्म को जूनियर एनटीआर के साथ शुरू किया। कुछ दिनों बाद खबर मिली कि मलयालम स्टार टोविनो थॉमस इसमें विलन के रोल में नजर आएंगे।

प्रशांत नील, जूनियर एनटीआर
- फोटो : सोशल मीडिया
'इस फिल्म के चलते कई फिल्में प्रभावित होंगी'
अब अपनी अगली फिल्म 'पल्ली एक्ट बी' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्टर ने आधिकारिक रूप से इसे फिल्म को छोड़ने की घोषणा की। टोविनो ने कहा, 'मैं हमेशा से तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहता था। मगर मॉलिवुड फिल्मों के काम करने का तरीका और टॉलीवुड का बहुत बड़ा अंतर है। हम बहुत कम समय में शूटिंग पूरी कर लेते हैं। वहीं तेलुगु फिल्मों की शूटिंग में काफी वक्त लगता है। मैं एक साथ कई फिल्मों में काम नहीं कर सकता। अगर मैं एनटीआर-नील की फिल्म को इतना वक्त दूंगा तो मेरी चार-पांच मलयालम फिल्में प्रभावित हो जाएंगी। ऐसे में मैं यह फिल्म छोड़ चुका हूं।'

टोविनो थॉमस, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ड्रैगन' की रफ्तार हुई धीमी
वहीं दूसरी तरफ 'केजीएफ' और 'सलार' जैसी फिल्में बनाने के बाद अब प्रशांत नील अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ड्रैगन' पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी में शुरू हुई थी। इसके लिए जूनियर एनटीआर अपनी फिजीक पर जमकर काम किया था। इसके साथ ही उन्होंने केरल के परंपरिक मार्शल आर्ट्स कलारीपयट्टू की भी काफी ट्रेंनिग ली।
हालांकि, फरवरी के बाद ही प्रशांत नील ने स्क्रिप्ट को और बेहतर बनाने के लिए लगभग छह महीने का ब्रेक लिया और फिल्म का शेड्यूल आगे खिसक गया। अब इसमें लगातार देरी हो रही है।
कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'?
फिल्म 'ड्रैगन' एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म में लंबी स्टार कास्ट हो सकती है। जूनियर एनटीआर फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले 2026 होने वाली फिल्म अब 2027 तक रिलीज हो सकती है।