Trisha Krishnan: कब शादी करेंगी तृषा कृष्णन? अभिनेत्री के जवाब ने फैंस को किया हैरान
Thug Life Actor Trisha Krishnan: हाल ही में जब तृषा कृष्णन से जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। आइए जानते हैं कि ठग लाइफ के प्रेस मीट में उन्होंने क्या कहा?
विस्तार
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन अपनी शानदार एक्टिंग और हिट फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 'ठग लाइफ' और 'विश्वम्भरा' जैसी बड़ी फिल्मों में उनके दमदार किरदारों की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बनी रहती है। हाल ही में तृषा ने अपनी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
'ठग लाइफ' के प्रेस मीट में तृषा से उनकी शादी के प्लान्स के बारे में सवाल पूछा गया। इस सवाल का जवाब देते हुए तृषा ने साफ कहा, “मुझे शादी के कॉन्सेप्ट में यकीन नहीं है। अगर शादी हो जाए तो ठीक और न हो तो भी कोई बात नहीं।” उनके इस बयान ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि लोग लंबे समय से उनकी शादी की खबरों का इंतजार कर रहे थे।
Honey Singh: लव लाइफ को लेकर एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में, जानिए कौन हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर?
इससे पहले 29 मार्च को तृषा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह हरी साड़ी में नजर आई थीं। उनके हाथ में एक बड़ी अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा था। तृषा ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “प्यार हमेशा जीतता है।” इस पोस्ट ने फैंस के बीच शादी और सगाई की अटकलों को जन्म दे दिया था। कई लोगों ने सोचा कि शायद तृषा अपनी शादी का हिंट दे रही हैं। लेकिन तृषा ने इन अटकलों पर कोई सफाई नहीं दी और अपने काम पर फोकस रखा।
निजी जिंदगी की चर्चाओं के बीच तृषा इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वह कमल हासन के साथ 'ठग लाइफ' में नजर आएंगी, जो एक बड़े बजट की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह चिरंजीवी के साथ 'विश्वम्भरा' और सूर्या के साथ आरजे बालाजी की फिल्म में काम कर रही हैं। हाल ही में वह अजित कुमार के साथ 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' में दिखी थीं। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी।