फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Temple of Samantha Ruth Prabhu in Andhra Pradesh as a sincere act of love on her 38th birthday

Samantha Ruth Prabhu: आंध्र प्रदेश में बना साउथ अभिनेत्री का मंदिर, फैंस बोले- सामंथा माता की जय

Wed, 30 Apr 2025 03:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 30 Apr 2025 03:47 PM IST
सार

The Temple of Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रूथ प्रभु के जन्मदिन पर उनके एक समर्पित प्रशंसक ने उनके सम्मान में आंध्र प्रदेश में एक मंदिर बनवाया, जिसकी झलक आज सोशल मीडिया पर सामने आई है।
 

विज्ञापन
The Temple of Samantha Ruth Prabhu in Andhra Pradesh as a sincere act of love on her 38th birthday
फैन ने बनवाया साउथ अभिनेत्री का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बाद अब जानकारी आई है कि सामंथा रुथ प्रभु का भी मंदिर उनके एक फैन ने बनवाया है। दरअसल, यह मंदिर तो तीन साल पहले ही बन गया था, लेकिन अब यह बात सोशल मीडिया पर सामने आई है।
विज्ञापन

 

तीन साल पहले ही बन चुका है सामंथा के नाम का मंदिर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा के प्रशंसक तेनाली संदीप ने "सामंथा के मंदिर" का अनावरण किया और उस दिन उन्होंने अनाथ बच्चों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया। यह सभी कुछ तेनाली ने सामंथा के प्यार में किया है। इसके बाद तेनाली ने गरीब बच्चों के साथ सामंथा के 38वें जन्मदिन का केक भी काटा और उन्हें इस तरह से अपना प्यार दर्शाया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है सामंथा का फैन तेनाली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रेस से बात करते हुए, तेनाली ने इस उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने कहा, "मेरा नाम तेनाली संदीप है। मैं आंध्र प्रदेश के बापटला में अलापडु ग्रामम से हूं। मैं सामंथा गारू का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं पिछले तीन सालों से उनका जन्मदिन मना रहा हूं। मैंने तब यह मंदिर भी बनवाया था। आज मंदिर के तीन साल हो गए हैं। हर साल, मैं बच्चों को खाना खिलाता हूं और उस दिन केक काटता हूं। उनका परोपकार मुझे प्रेरित करता है और मैं उनके पदचिन्हों पर चलना चाहता हूं।"
 
विज्ञापन

सामंथा का वर्कफ्रंट
सामंथा रुथ प्रभु की दो प्रमुख आगामी परियोजनाएं हैं। वह "रक्त ब्रह्माण्ड" और फिल्म "मां इंति बंगाराम" में नजर आएंगी। सामंथा फिल्म "मां इंति बंगाराम" की सह-निर्माता भी हैं। इसके अलावा, वह वेब सीरीज "सिटाडेल: हनी बनी" के सीजन 2 में भी नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें:
Shehnaaz Gill: 'मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं', शहनाज ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed