फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thandel actor Naga Chaitanya next NC 24 Laapataa Ladies hero Sparsh Shrivastava turns villain?

NC 24: नागा चैतन्य की अगली फिल्म के विलेन बनेंगे लापता लेडीज के हीरो, थंडेल के बाद होगी शूटिंग शुरू

Tue, 21 Jan 2025 04:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 21 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म थंडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनकी आगामी फिल्म एनसी24 को लेकर एक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नागा के साथ लापता लेडीज के हीरो, विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
Thandel actor Naga Chaitanya next NC 24 Laapataa Ladies hero Sparsh Shrivastava turns villain?
NC24 में लापता लेडिज का यह अभिनेता निभाएगा विलेन का रोल - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

विस्तार

एनसी24 में नागा चैतन्य के साथ लापता लेडीज के अभिनेता नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार वह किसी हीरो के किरदार में नहीं बल्कि एक विलेन के रोल में नजर आएंगे। आइए जानते हैं यहां किस अभिनेता की बात हो रही है।
विज्ञापन

 

फिल्म का अस्थायी नाम है NC24
नवंबर 2024 में, आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई कि थंडेल अभिनेता नागा चैतन्य और विरुपाक्ष निर्देशक कार्तिक वर्मा दंडू ने एक अखिल भारतीय रहस्यवादी थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया है, जिसका शीर्षक अस्थायी रूप से एनसी 24 रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्श श्रीवास्तव निभाएंगे नेगेटिव रोल
फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन चरण में है। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर इस फिल्म में लापता लेडीज में अपनी भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव को खलनायक की भूमिका के लिए चुना गया है। जल्द ही इस बात की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी नागा चैतन्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, जिसका निर्माण थंडेल पर काम पूरा होने के बाद शुरू होगा। एनसी 24 श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा और सुकुमार राइटिंग्स का प्रोडक्शन है, जिसमें अजनीश लोकनाथ ने संगीत दिया है।  
 

नागा के जन्मदिन पर जारी किया था NC 24 का पोस्टर
निर्माताओं ने एनसी24 का पहला लुक नागा के पिछले जन्मदिन पर शेयर किया था। पोस्टर में एक आंख जैसी आकृति दिखाई दी, जिसमें चै औजारों के साथ एक चट्टान पर खड़े नजर आए। यह कार्तिक दंडू की पिछली फिल्म विरुपाक्ष की तरह ही एक रहस्यमयी थ्रिलर होगी।

यह भी पढे़ं:
Actors Mahadev Role: महादेव की भूमिका में नजर आए ये अभिनेता, टीवी-बॉलीवुड में गूंजी बम बम भोले की गूंज

वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य और साई पल्लवी फिल्म थंडेल में नजर आएंगे। चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांस और देशभक्ति का मिला जुला संगम है। यह फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  बनी वास इस प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं, जबकि देवी श्री प्रसाद संगीत निर्देशक हैं।

यह भी पढे़ं:
Ram Charan: इन शहरों में होगा राम चरण की RC16 का अगला शेड्यूल, हैदराबाद के भूत बंगले में इस तारीख को होगा शूट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed