फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay with Trisha wife seeking residential rights in new plea

तृषा के साथ विजय की तस्वीरें वायरल होने के बाद संगीता ने दायर की नई याचिका, कोर्ट से की ये मांगे

Sat, 07 Mar 2026 03:10 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 07 Mar 2026 03:10 PM IST
सार

Sangeetha New Petition: तलाक की अर्जी के बाद संगीता ने अदालत में एक और याचिका दाखिल है। इसमें उन्होंने गुजारे की मांग की है।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay with Trisha wife seeking residential rights in new plea
विजय संगीता तलाक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर-पॉलिटिशियन थलापति विजय की पत्नी, संगीता ने अपने पति के खिलाफ एक नई याचिका दाखिल की है। याचिका में 51 साल की संगीता ने रहने की सुरक्षा और आर्थिक राहत मांगी है। इससे पहले उन्होंने विजय से तलाक के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन


नई याचिका में क्या है?
याचिका में संगीता ने कहा है कि भारत में उनका अपना घर नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपने ससुराल में रहने या दूसरा घर दिए जाने का अधिकार मांगा है। याचिका में सही और वाजिब परमानेंट गुजारे की मांग की गई है। 
विज्ञापन

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर पर दर्शक लुटा रहे प्यार, तीन घंटे में मिले इतने व्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रहने की मांगी इजाजत
तमिल अभिनेता और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगिता ने तलाक की अर्जी के बीच अब अदालत से एक नई मांग की है। उन्होंने कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर अनुरोध किया है कि मुख्य याचिका पर फैसला होने तक उन्हें अपने वैवाहिक घर में रहने की अनुमति दी जाए या फिर विजय उन्हें उनके स्टेटस के अनुसार कोई वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराएं।

संगिता ने बताया कि उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत विजय के खिलाफ मुख्य याचिका दायर कर 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में हुई अपनी शादी को खत्म करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने विजय से उचित और स्थायी गुजारा भत्ता भी मांगा है।

अपने हलफनामे में संगिता ने कहा कि कोर्ट जाने से पहले उन्होंने आपसी सहमति से सम्मानजनक तरीके से शादी खत्म करने की कोशिश की थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया और मामला सुलझ नहीं सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि विजय की ओर से उनके वकील के माध्यम से साफ कर दिया गया था कि यदि वह कानूनी तौर पर अलग होने के लिए अदालत का रुख करती हैं तो उन्हें वैवाहिक घर में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Thalapathy Vijay with Trisha wife seeking residential rights in new plea
तृषा कृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan
क्यों दी तलाक की अर्जी?
संगीता ने अपनी शादी के 26 साल बाद तलाक की अर्जी दी थी। दोनों ने अगस्त 1999 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। एक जेसन संजय और दूसरी दिव्या शाशा।
उनकी याचिका में आरोप लगाया गया कि विजय एक महिला एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप में थे। संगीता को 2021 में इस कथित रिश्ते के बारे में पता चला।

तृषा के साथ नजर आए विजय
संगीता ने नई याचिका ऐसे वक्त दायर की है जब विजय तृषा कृष्णन के साथ एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। बताया जाता है कि विजय और तृषा एक ही कार में वेन्यू पर एक साथ पहुंचे। उन्हें इवेंट से एक साथ निकलते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed