फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay Party TVK Member Accused Of Assaulting a minor Singer Chinmayi Sripada reacts

विजय की पार्टी टीवीके से जुड़े शख्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप; सिंगर चिन्मयी श्रीपदा बोलीं- 'सब के सब एक जैसे'

Thu, 07 May 2026 02:12 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 07 May 2026 02:12 PM IST
सार

TVK Member Accused Of Assault: एक तरफ विजय थलापति की पार्टी टीवीके तमिलनाडु चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी के एक सदस्य पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इस खबर पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा भी रिएक्शन दे रही हैं। 
 

विज्ञापन
Thalapathy Vijay Party TVK Member Accused Of Assaulting a minor Singer Chinmayi Sripada reacts
अभिनेता विजय थलापति और सिंग चिन्मयी श्रीपदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय थलापति एक तरफ तमिलनाडु में सरकार बना सकते हैं। उनकी पार्टी ने 108 सीटें जीते हैं, इस जनादेश के साथ वह गठबंधन में सरकार बना सकते हैं। इसी बीच उनकी पार्टी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है, जिससे पार्टी की इमेज भी खराब हुई है। इसी दौरान सिंगर श्रीपदा ने विजय की पार्टी के उस सदस्य पर तंज कसा है। 

विज्ञापन

पुलिस ने किया टीवीके पार्टी सदस्य को गिरफ्तार 
विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने ऑफिस में एक पदाधिकारी पद पर वह शख्स मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। टीवीके पार्टी सदस्य पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का अरोप लगा है। इस खबर को सुनकर सिंगर चिन्मयी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगर चिन्मयी ने तंज कसते हुए किया ट्वीट
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पोस्ट में रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘जो आदमी ऐसे गंदे काम करते हैं, वो अक्सर वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं जहां उन्हें ताकत और पहुंच मिल सके, जिससे अपने किए गंदे काम से वे बच सकें। टीवीके पार्टी के एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ यौन अपराध किया। पार्टी को उसका सही तरीके से बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। अगर बदलाव का वादा करने वाले लोग भी ऐसी गलतियां करें, तो फिर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उम्मीद बहुत कम रह जाती है।' 
आगे पोस्ट में सिंगर ने लिखा, 'कोई भी बार-बार ये नहीं कहना चाहता कि सब एक जैसे हैं।’ 

Thalapathy Vijay Party TVK Member Accused Of Assaulting a minor Singer Chinmayi Sripada reacts
फिल्म 'जन नायकन' में विजय - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा में विजय की आखिरी फिल्म 
विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में जलवा बिखेर दिया है। साथ ही उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी जल्द रिलीज हो सकती है। इसे चुनाव परिणाम के बाद रिलीज करने का प्लान था। अब विजय फिल्मों से दूर होकर पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed