Leo: संजय दत्त के लुक के बाद अब इस दिन आएगा 'लियो' पर नया अपडेट, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा
लोकेश ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी पिछली रिलीज विक्रम थी। फिल्म में कमल हासन ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है और लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म के कलाकारों में विजय, तृषा, संजय दत्त, अर्जुन, गौतम वासुदेव मेनन और प्रिया आनंद सहित अन्य मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म वर्तमान में पोस्ट-प्रोडक्शन में है। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि फिल्म का अगला अपडेट 15 अगस्त को आएगा।
पहला सिंगल, 'ना रेडी' कुछ हफ़्ते पहले लॉन्च किया गया था। अब उम्मदी जताई जा रही है कि फिल्म का दूसरा सिंगल 15 अगस्त को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। उम्मीद है कि लियो का ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च सितंबर में होगा, क्योंकि फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Archana Gautam: मनीषा रानी से तुलना पर अर्चना ने तोड़ी चुप्पी, BB OTT 2 कंटेस्टेंट की तारीफ में कही यह बात
बता दें कि हाल ही में लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के जन्मदिन पर फिल्म से उनके लुक को रिवील कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक छोटी सी झलक साझा की थी, जिसमें संजय दमदार लुक में नजर आए थे। ग्रे बाल और दाढ़ी में अभिनेता काफी शानदार दिख रहे थे। इस टीजर के साथ लोकेश ने कैप्शन में लिखा था, ''एंटनी दास से मिलें, हम सभी की ओर से आपके लिए एक छोटा सा उपहार संजय दत्त सर! आपके साथ काम करना वास्तव में खुशी की बात थी।"
RARKPK: रणवीर ने बताया फिल्म के सेट पर कैसा था जया बच्चन का व्यवहार, कहा- एक्ट्रेस को देख लोग हो जाते थे अलर्ट
गौरतलब है कि लोकेश ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी पिछली रिलीज विक्रम थी। फिल्म में कमल हासन ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी विक्रम को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता