फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay film Theri Re Release On Pongal Postponed Amid Jana Nayagan Censor Controversy

'जन नायकन' विवाद के बीच विजय स्टारर 'थेरी' की भी री-रिलीज टली, मेकर्स ने बताया किस वजह से लिया गया फैसला?

Tue, 13 Jan 2026 06:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 Jan 2026 06:45 PM IST
सार

Theri Re Release Postponed: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' तय वक्त पर रिलीज नहीं हो सकी। ऐसे में मेकर्स ने उनकी फिल्म 'थेरी' को री-रिलीज करने का एलान किया। अब खबर है कि इसे भी टाल दिया गया है।

विज्ञापन
Thalapathy Vijay film Theri Re Release On Pongal Postponed Amid Jana Nayagan Censor Controversy
थेरी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कानूनी उलझनों के चलते यह रिलीज नहीं हो सकी। ऐसे में मेकर्स ने उनकी फिल्म 'थेरी' (2016) को री-रिलीज करने का फैसला किया। इसे 15 जनवरी 2026 को री-रिलीज किया जाना था। हालांकि मेकर्स ने अब इस फिल्म की री-रिलीज को भी टाल दिया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन


एक्स पर दी जानकारी
सोशल मीडिया पर वी क्रिएशंस ने एक्स पोस्ट में कहा, 'आने वाली फिल्मों के प्रोड्यूसर्स की रिक्वेस्ट पर, हमने थेरी की री-रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला किया है।' हालांकि फिल्म की दोबारा रिलीज की नई तारीख का एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


Thalapathy Vijay film Theri Re Release On Pongal Postponed Amid Jana Nayagan Censor Controversy
थेरी - फोटो : यूट्यूब
दसवीं सालगिरह पर रिलीज होनी थी फिल्म
थेरी को असल में अपनी 10वीं सालगिरह मनाने के लिए 15 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाना था। चूंकि 'जन नायकन' अब फेस्टिव रिलीज कैलेंडर का हिस्सा नहीं है, इसलिए फैंस को उम्मीद थी कि यह री-रिलीज एक सेलिब्रेशन होगी। प्रोड्यूसर कलाईपुली एस थानु ने पहले ही एनिवर्सरी स्क्रीनिंग की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी।

'जन नायकन' पर विवाद के बीच विजय के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को री-रिलीज होगी एक्टर की हिट फिल्म 'थेरी'

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'जन नायकन' का मामला
इस बीच, 'जन नायकन' सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के साथ कानूनी लड़ाई में फंसी हुई है। सेंसर बॉडी ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। यह मामला मद्रास हाई कोर्ट में गया, जहां एक सिंगल-जज बेंच ने शुरू में मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद मद्रास हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच ने इस फैसले पर रोक लगा दी। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

सुप्रीम कोर्ट से मांगी राहत
फिल्म के निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट से यह भी अनुरोध किया है कि वह इस मामले में कोई भी अतिरिक्त राहत दे जो सही लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed