Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म में नजर आएंगी पूजा हेगड़े, निर्माताओं ने किया आधिकारिक एलान
पूजा हेगड़े जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। हाल ही में दलपति 69 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि विजय की आखिरी फिल्म में पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूजा हेगड़े के जल्द ही बड़े पर्दे पर विजय के साथ नजर आने वाली हैं। एच विनोथ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनकी आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। बुधवार (2 अक्तूबर) दलपति 69 के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पूजा इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।
Hit 3: नानी की फिल्म में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंट्री! 'रॉकी भाई' के साथ पर्दे पर जम चुकी है जोड़ी
दूसरी बार एक साथ आएंगे नजर
यह दूसरा मौका है जब विजय और पूजा एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इससे पहले दोनों सितारे फिल्म बीस्ट में एक साथ काम कर चुके हैं। दलपति 69 विजय के करियर की आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय नजर आएंगे।
Mukesh Khanna: 'शक्तिमान' ने कपिल शर्मा को बताया असभ्य, अवॉर्ड शो में नमस्कार न करने पर भड़के अभिनेता
Bringing the stunning duo back to the big screen once again ♥️
— KVN Productions (@KvnProductions) October 2, 2024
We know you’ve already cracked it, but officially…😁
Welcome onboard @hegdepooja 🔥#Thalapathy69CastReveal#Thalapathy @actorvijay sir #HVinoth @thedeol @anirudhofficial @Jagadishbliss @LohithNK01 #Thalapathy69 pic.twitter.com/nzrtMdcw2l
पूजा ने जताई खुशी
प्रोडक्शन हाउस की ओर से साझा की गई पोस्ट में लिखा है, "हम एक बार फिर से शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। हम जानते हैं कि आपने पहले ही पता लगा लिया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर पूजा हेगड़े का स्वागत है।" घोषणा पूजा हेगड़े ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल के इमोजी के साथ लिखा, "हां! एक बार फिर से दलपति विजय के साथ जादू बिखेरने की उम्मीद है।"
GOAT: अब दर्शक घर बैठे उठा सकेंगे 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का लुत्फ, इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी विजय की फिल्म
कब से शुरू होगी शूटिंग
इससे पहले 1 अक्टूबर को प्रोडक्शन हाउस ने बॉबी देओल ने नाम की घोषणा की थी। इस फिल्म में वह मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे। सूर्या की कंगुवा के बाद यह उनकी दूसरी तमिल फिल्म है, जो 14 नवंबर को रिलीज होगी। दलपति 69 एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग 5 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर जानिए महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्में, देशभक्ति का करा देंगी एहसास