फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Srinidhi Shetty playing the female lead in Nani HIT The Third Case as per reports

Hit 3: नानी की फिल्म में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंट्री! 'रॉकी भाई' के साथ पर्दे पर जम चुकी है जोड़ी

Wed, 02 Oct 2024 10:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 02 Oct 2024 10:28 AM IST
सार

नेचुरल स्टार नानी जल्द ही हिट द थर्ड केस में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, इस फिल्म की जोर-शोर से शूटिंग चल रही है। इस फिल्म फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन
Srinidhi Shetty playing the female lead in Nani HIT The Third Case as per reports
हिट 3 - फोटो : एक्स: @NameisNani

विस्तार

अभिनेता नानी तमिल सिनेमा का एक प्रमुख चेहरा हैं। अपनी अदाकारी से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। मुश्किल से मुश्किल किरदार को आसानी से निभाने की कला की वजह से प्रशंसक उन्हें प्यार से नेचुरल स्टार कहते हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म  फिल्म सारिपोधा सानिवारम की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने सूर्या नाम के शख्स का किरदार निभाया है।

विज्ञापन

Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर जानिए महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित ये फिल्में, देशभक्ति का करा देंगी एहसास

विज्ञापन
 

 

Srinidhi Shetty playing the female lead in Nani HIT The Third Case as per reports
श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रीनिधि शेट्टी
हिट में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री!

 इस फिल्म के बाद नानी ने कोई ब्रेक नहीं लिया है और अब अपनी आगामी फिल्म  हिट द थर्ड केस की शूटिंग में जुट गए हैं।  शैलेश कोलानू के निर्देशिन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल विजाग में चल रही है। ताजा चर्चा यह है कि केजीएफ में अपनी भूमिका से लोगों पर अपनी अदाकारी की गहरी छाप छोड़ने वाली श्रीनिधि शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 
Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का टीजर, निर्माताओं ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा


निर्माताओं की पुष्टि का इंतजार

हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिद्धू जोनालागड्डा अभिनीत तेलुसु काडा के बाद यह उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म है। हिट 3 का निर्माण प्रशांति टिपिरनेनी द्वारा वॉल पोस्टर सिनेमा के तहत, यूनिनस प्रोडक्शंस के साथ मिलकर किया जा रहा है। 
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने दिया प्रशंसकों के सवालों का जवाब, बोलीं- 'मुश्किल है आलिया जैसा काम कर पाऊं'


इन दिन आएगी हिट द थर्ड केस

मिकी जे मेयर इस एक्शन ड्रामा के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Box Office Collection: पांच दिन में 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी देवरा, स्त्री 2 की रफ्तार भी पड़ी धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed