Chiranjeevi: 'भोला शंकर' के बाद अब 'मेगा 156' में नजर आएंगे चिरंजीवी, फिल्म को लेकर आया यह अपडेट
चिरंजीवी का आखिरी प्रोजेक्ट 'भोला शंकर' अगस्त में रिलीज हुआ था। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेगास्टार चिरंजीवी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक में उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'भोला शंकर' में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह अब अपना अगला फिल्म 'मेगा 156' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका निर्देशन सुष्मिता कोनिडेला करने वाली हैं। एक नए अपडेट के अनुसार एक भव्य पूजा समारोह के बाद आज (23 अक्टूबर) फिल्म का शुभारंभ हो गया। बताया जा रहा है कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
कहा जा रहा है कि यह फिल्म चिरंजीवी की 'जगदेगा वीरुडु अतिलोका सुंदरी' का सीक्वल है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने तैयार किया जाएगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी के पास निर्देशक वशिष्ठ के साथ 'मेगा 157' और निर्देशक बोयापति श्रीनु के साथ 'मेगा 158' फिल्में हैं।
अभिनेता का आखिरी प्रोजेक्ट 'भोला शंकर' अगस्त में रिलीज हुआ था। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। मेहर रामेश के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भोला शंकर तमिल फिल्म वेदालम की रीमेक थी जिसमें अजित, श्रुति हासन और लक्ष्मी मेनन ने अभिनय किया था।
Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी