फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Superstar Vijay Slams Central Government Over Waqf Bill Demands Immediate to taken Back

Waqf Bill: वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे सुपरस्टार विजय, बोले- इसे तुरंत वापस लिया जाए

Thu, 03 Apr 2025 08:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 03 Apr 2025 08:08 PM IST
सार

Vijay on Waqf Bill: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता विजय ने वक्फ बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस बिल को तुरंत वापस लिए जाने की मांग तक कर डाली।

विज्ञापन
Tamil Superstar Vijay Slams Central Government Over Waqf Bill Demands Immediate to taken Back
विजय - फोटो : एक्स

विस्तार

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नेता विजय ने वक्फ (संशोधन) बिल 2025 को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। गुरुवार को उन्होंने इस बिल को वापस लेने की मांग की। विजय ने कहा कि अगर केंद्र सरकार उनकी बात नहीं मानती तो उनकी पार्टी मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर वक्फ अधिकारों की कानूनी लड़ाई में शामिल होगी। 

विज्ञापन

Salman Khan: 'सिकंदर' पर बॉलीवुड की खामोशी पर बोले सलमान खान, कहा- 'मुझे भी चाहिए सपोर्ट'

विज्ञापन

विजय ने लगाए गंभीर आरोप

विजय ने अपने बयान में कहा कि यह बिल संविधान और भारत की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक नींव पर सवाल उठाता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मुस्लिम विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। विजय का मानना है कि यह बिल बहुसंख्यक और विभाजनकारी सोच को बढ़ावा देता है। उन्होंने सवाल किया, "क्या यह बिल मुस्लिमों पर मनोवैज्ञानिक हमला नहीं है?" साथ ही, बीजेपी के समर्थन में दिए तर्कों को भी उन्होंने खारिज कर दिया।
Neil Nitin Mukesh: कौन हैं नील नितिन मुकेश के एक्टिंग गुरु? अभिनेता बोले- उन्हें पिता की तरह सम्मान देता हूं

बिल वापस लेने की अपील की

टीवीके नेता ने केंद्र से अपील की कि सभी लोकतांत्रिक ताकतों की आवाज सुनकर इस बिल को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बीजेपी सरकार ऐसा नहीं करती हो तो टीवीके मुस्लिम भाइयों के साथ खड़ी होगी। साथ ही पार्टी उनके वक्फ अधिकारों की कानूनी लड़ाई में हिस्सा भी लेगी।

विज्ञापन

लोकसभा में पास हो चुका है बिल

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की सरकारों ने भी इस बिल के खिलाफ प्रस्ताव पास किए हैं। टीवीके ने हाल ही में अपनी जनरल काउंसिल मीटिंग में भी बिल को वापस लेने की मांग उठाई थी। लोकसभा में गुरुवार तड़के यह बिल 288 के मुकाबले 232 वोटों से पास हुआ। एनडीए ने इसे अल्पसंख्यकों के हित में बताया, जबकि विपक्ष ने मुस्लिम विरोधी कहकर इसका विरोध किया। अब यह बिल राज्यसभा में चर्चा के लिए है। 3 अप्रैल को इस पर बहस हो रही है। माना जा रहा है कि यह वहां भी पास हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed