फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Superstar Vijay saw the final cut of The Greatest of All Time know how he reacted

Vijay: विजय ने देखा 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का फाइनल कट, जानें कैसी थी तमिल सुपरस्टार की प्रतिक्रिया

Tue, 13 Aug 2024 08:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Aug 2024 08:14 PM IST
सार

विजय अपनी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने फिल्म का फाइनल कट देख लिया है। 

विज्ञापन
Tamil Superstar Vijay saw the final cut of The Greatest of All Time know how he reacted
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

विस्तार

फैंस के बीच दलपति के नाम से मशहूर विजय तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (जी.ओ.ए.टी) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता की इस 68वीं फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer: कन्यादान के समय मंत्र के साथ चल रही थी अजान, सोनाक्षी-जहीर ने साझा किया शादी का सबसे खास पल
विज्ञापन


विजय ने लगाया निर्देशक को गले
हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने इस फिल्म की अंतिम कॉपी देख ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे देखकर अभिनेता काफी ज्यादा खुश हो गए और उन्होंने फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु को गले लगा लिया।Fardeen khan: 'खेल खेल में' की रिलीज से पहले फरदीन ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें, लिखी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साइंस फिक्शन पर आधारित है फिल्म!
रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो फिल्म को देखने के बाद विजय ने निर्देशक से यह भी कहा कि अगर वह राजनीति में प्रवेश न करते तो उनके साथ किसी दूसरे प्रोजेक्ट पर जरूर दोबारा काम करते।  द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। इसे एक साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। 

इस दिन होगी रिलीज
विजय के अलावा इसमें प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन, जयराम, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी, योगी बाबू सहित कई शानदार कलाकारों की मौजूदगी देखने को मिलेगी।  यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। विजय की यह फिल्म आखिल भारतीय स्तर पर रिलीज की जाएगी। तमिल के साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में भी दर्शक इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।
Salman Khan: पिता के सामने कुर्सी पर नहीं बैठे सलमान खान, भाईजान का अदब देख यूजर बोले- हमेशा दिल जीत लेते हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed