Tamil Nadu Elections: रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, विजय को भीड़ ने घेरा; तृषा समेत कई सेलेब्स ने किया मतदान
Tamil Nadu Assembly Elections LIVE: गुरुवार को तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। आम जनमानस से लेकर साउथ सेलेब्स तक वोट डालने के लिए उत्साहित दिखे। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई सेलेब्स ने मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए।
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदान जारी है। दक्षिण भारत के कई सुपरस्टार भी अलग-अलग पोलिंग बूथ पर अपना मतदान करते नजर आए। कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर वोट डाला। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। साउथ सुपरस्टार अजित कुमार, धनुष, विजय सेतुपति भी मतदान करने पहुंचे। वहीं चेन्नई के एक स्कूल में पहुंचकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट दिया।
तृषा कृष्णनन भी वोटिंग करते वक्त उत्साहित दिखीं
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजय थलापति की को-एक्ट्रेस और करीबी दोस्त तृषा कृष्णनन भी वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं। वह वोट डालने के बाद काफी उत्साहित दिखीं। तृषा ने फैंस और आम लोगों को भी वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया।
चिरंजीवी, सूर्या और ज्याेतिका भी मतदान करने पहुंचे
दोपहर के वक्त चिरंजीवी भी अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर दिखाई दिए। वहीं साउथ के कई सेलेब्स के बाद सूर्या, ज्योतिका और विजय सेतुपति भी मतदान करने पोलिंग बूथ पर आए। अपना वोट डालकर उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया।
VIDEO | Hyderabad, Telangana: Tollywood actor Chiranjeevi pays last respects to former chief minister Nadendla Bhaskara Rao, who passed away yesterday. pic.twitter.com/y20OOUL7o8
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections: Actor Suriya and his wife, actress Jyothika, arrived at a polling booth in D Nagar to cast their votes in the ongoing Tamil Nadu assembly elections. pic.twitter.com/ydmH7IGnkm
— ANI (@ANI) April 23, 2026
अभिनेता धनुष भी मतदान करने आए
साउथ फिल्मों के चर्चित अभिनेता धनुष भी अपना वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्हें भी फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस सुरक्षा में वह वोट डालने अंदर गए। धनुष ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Actor Dhanush arrived at a polling station in Chennai to cast his vote.
— ANI (@ANI) April 23, 2026
(Video Source: Dhanush's PRO) pic.twitter.com/pdhSnqsUSH
रजनीकांत ने डाला अपना वोट
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला है। वह चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचे। वाेट डालने के लिए रजनीकांत ने लोगों को भी मोटिवेट किया।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Superstar Rajinikanth shows his inked finger after casting his vote at Stella Maris School in Chennai. pic.twitter.com/5Ti3z0yyLF
— ANI (@ANI) April 23, 2026
कमल हासन बेटी के साथ वोट डालने के लिए लाइन में लगे
कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे थे। वह बहुत देर तक लाइन में लगे रहे। आम लोगों के बीच कमल हासन शांत भाव से खड़े नजर आए। कमल हासन ने वोट देने के बाद स्याई लगी उंंगुली कैमरे को दिखाई।
विजय थलापति वोट डालने पहुंचे
तमिलनाडु चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे विजय थलापति भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं। उन्हें भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया था। पुलिस किसी तरह से उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गईं। विजय ने वोट डाला और बाहर आकर लोगों को नमस्कार किया। इस मतदान के बाद उनके राजनीतिक सफर का भविष्य तय होगा।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vijay, TVK chief and candidate from Tiruchirappalli East and Perambur constituencies arrives at a polling station in Chennai to cast his vote. pic.twitter.com/wUWQugtlGK
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Chennai, Tamil Nadu: MNM chief and actor Kamal Haasan, along with his daughter Shruti Haasan, arrive at Alwarpet School to cast their votes. pic.twitter.com/nUEsqUfvy4
— ANI (@ANI) April 23, 2026
अभिनेता अजित ने डाला अपना वोट
अजित कुमार ने चेन्नई के तिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अपना काम छोड़कर खास वोट डालने के लिए वह बीते दिनों देश वापस लौटे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Actor S. Ajith Kumar casts his vote at a polling station in Thiruvanmiyur, Chennai. pic.twitter.com/5nmbDQnk1S
— ANI (@ANI) April 23, 2026
खुशबू सुंदर ने की वोट डालने की अपील
अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘लोगों को किसी भी सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह एक मौलिक कर्तव्य है। यह सोचकर कि आज छुट्टी है, आराम न करें और न ही सोते रहें। बस अपने घर से बाहर निकलें और अपना वोट डालें।’
VIDEO | Tamil Nadu Election 2026: BJP leader Khushbu Sundar (@khushsundar) arrives at Sri Chaitanya Techno School polling station in Chennai to cast vote, says, "People have right to question any government. I think it is a fundamental duty. One day is a holiday, let us relax… pic.twitter.com/vVw4CKArCM
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
इन साउथ सेलेब्स ने भी किया मतदान
अभिनेता प्रभु ने भी वोट डाला। वह कहते हैं, 'वोट डालना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है। कृपया वोट डालना न भूलें। यही वह सेवा है जो आप देश और राज्य के लिए कर रहे हैं।' अभिनेता प्रभु के बाद अरविंद स्वामी भी मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।
#WATCH | Chennai: Actor Prabhu says, "Casting a vote is every Indian citizen's right. Please don't miss voting... that's what the service you're doing for the country and for the state... As far as Tamil Nadu is concerned, from those days—from MGR, from Kalaignar, from Sivaji, my… https://t.co/iPuJKYZpTB pic.twitter.com/jX5NeM313K
— ANI (@ANI) April 23, 2026
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Actor-director Arvind Swamy cast his vote at a polling station in Chennai. pic.twitter.com/mjAL0OkvDy
— ANI (@ANI) April 23, 2026