मुश्किल में विजय की 'जन नायकन', सपोर्ट में आई पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री; सिनेमा को बचाने की अपील की
Jana Nayagan: 'जन नायकन' की रिलीज मुश्किल में हैं। ऐसे में साउथ के कई एक्टर और फिल्ममेकर विजय के सपोर्ट में आए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिलाम्बरासन टी आर ने किया सपोर्ट
एक्टर सिलाम्बरासन टी आर ने विजय के सपोर्ट में आवाज उठाई और कहा 'मुश्किलों ने कभी विजय को नहीं रोका है।' उन्होंने भरोसा जताया कि फिल्म थिएटर में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने एक्स पोस्ट में विजय को अपना छोटा भाई बताया है।
Dear @actorvijay anna, Setbacks have never stopped you. You’ve crossed bigger storms than this. This too shall pass, real Thiruvizha begins on the day #Jananayagan releases.
विज्ञापन विज्ञापन— Silambarasan TR (@SilambarasanTR_) January 8, 2026
फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज ने फिल्म के सेंसर में देरी पर दुख जताया। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में कहा कि सेंसर सर्टिफिकेशन में देरी से विजय की 'जन नायकन' और एक बड़े प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। सुब्बाराज ने फिल्म इंडस्ट्री से राजनीतिक एजेंडा से ऊपर उठकर काम करने और सिनेमा को बचाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
Some Thoughts just as a Lover of CINEMA!!
— karthik subbaraj (@karthiksubbaraj) January 8, 2026
No theatres for an Low budget Indie film #Salliyargal
Censor delay causing postponement of a Big budget Big Star like Vijay Sir's film #JanaNayagan slated to release tomorrow...
Bookings are yet to open in many centres due to issue of… pic.twitter.com/9ixK3u2qRa
रवि मोहन ने विजय को बताया ओपनिंग
एक्टर रवि मोहन ने विजय का सपोर्ट करते हुए एक्स पर लिखा 'विजय मेरा दिल टूट गया। एक भाई के तौर पर मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपको किसी तारीख की जरूरत नहीं है। आप ही ओपनिंग हैं। जो भी फिल्म की रिलीज की तारीख होगी, उसी दिन पोंगल शुरू होगा।
Heartbroken 💔 @actorvijay Anna.. as a brother I’m standing with you as one among the millions of brothers beside you. You don’t need a date.. you are the opening. Whenever that date is.. Pongal only starts then. #istandwithvijayanna pic.twitter.com/ccFy6iK4qM
— Ravi Mohan (@iam_RaviMohan) January 8, 2026
सिबी सत्यराज ने कहा कि फिल्म की रिलीज को लेकर जो घटनाएं हो रही हैं, वे इसकी बड़ी सफलता के लिए एकदम सही माहौल बना रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजय के लिए चीजें बेहतर होंगी।
All the events happening around #Jananayagan release is setting the perfect stage for a massive success!Confident’a Irunga, nallathe nadakkum! Vetri Nichayam!🙏🏻@actorvijay
— Sibi Sathyaraj (@Sibi_Sathyaraj) January 7, 2026
शांतनु भाग्यराज ने घटना को दिल तोड़ने वाला बताया
एक्टर शांतनु भाग्यराज ने फिल्म के तय वक्त पर रिलीज न होने को दिल तोड़ने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि फैंस और दर्शक 'जन नायकन' की टीम के साथ खड़े रहेंगे। पोंगल की शुरुआत 'जन नायकन' की रिलीज के साथ ही होगी।
निर्देशक अमीर सुल्तान ने भी इस मामले पर अपनी राय दी और फिल्म की रिलीज के सिलसिले में कथित राजनीतिक दबाव की कोशिशों की आलोचना की। विजय के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु पर कौन राज करेगा, यह सिर्फ तमिलनाडु के लोग तय करेंगे, न कि नेता।'
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि विजय की अदाकारी वाली फिल्म 'जन नायकन' 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। रिलीज से पहले इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से सर्टिफिकेट नहीं मिला। बोर्ड की तरफ से कहा गया कि फिल्म के खिलाफ एक शिकायत मिली है, जिसके बाद इसे एक कमेटी के पास जांच के लिए भेजा गया है। फिल्म के निर्माता इस मामले को लेकर मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे। अदालत ने सीबीएफसी से देरी के लिए जवाब मांगा है। इस केस की अगली सुनवाई 9 जनवरी को होनी है।