फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Film Producer ravindhar chandrasekaran arrested in 15 crore cheating fraud case

Ravindhar Chandrasekaran: करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में साउथ के फिल्म प्रोड्यूसर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Fri, 08 Sep 2023 05:33 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 08 Sep 2023 05:33 PM IST
सार

साउथ के फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रविंदर चंद्रशेखरन ने एक बिजनेसमैन के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
Tamil Film Producer ravindhar chandrasekaran arrested in 15 crore cheating fraud case
रविंदर चंद्रशेखरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रविंदर चंद्रशेखरन ने एक बिजनेसमैन के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की एंट्रस्टमेंट डॉक्यूमेंट फ्रॉड (ईडीएफ) विंग-I ने गुरुवार को एक बिजनेसमैन के साथ ₹15.83 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने के आरोप में रविंदर चंद्रशेखरन को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है और रविंदर को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tamil Film Producer ravindhar chandrasekaran arrested in 15 crore cheating fraud case
रविंदर चंद्रशेखरन - फोटो : सोशल मीडिया

जानें पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक 'मदव मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' के बालाजी कापा ने ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नर के सामने शिकायत दर्ज कराई कि। शिकायत में कहा गया कि अक्टूबर 2020 में लिब्रा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के 39 साल के रविंदर चंद्रशेखरन ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने नगर पालिका के सॉलिड वेस्ट को एनर्जी में बदलने के लिए एक नया बिजनेस प्रपोजल रखा और फाइनेंस की सहायता मांगी। उन्होंने 17 सितंबर 2020 को एक इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट किया और बालाजी कापा ने ₹15.83 करोड़ का पेमेंट किया। रकम मिलने के बाद रविंदर ने न तो एनर्जी का कारोबार शुरू किया और न ही रकम वापस की।

विज्ञापन

जांच हुई शुरू
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और EDF ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान ये पता चला कि रविंदर ने बालाजी कापा से इन्वेस्टमेंट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। फिल्म प्रोड्यूसर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: किरण राव की कॉमेडी ड्रामा 'लापता लेडीज' का टीजर रिलीज, खोयी दुल्हन को ढूंढ़ते नजर आए किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed