Director Suresh Sangaiah Death: निर्देशक सुरेश संगैया का निधन, लीवर फेल होने के चलते गई जान
तमिल सिनेमा जगत के लोकप्रिय निर्देशक सुरेश संगैया का निधन हो गया है। उनका निधन कल शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की।
विस्तार
निर्देशक सुरेश संगैया ने कल शुक्रवार, 15 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। लीवर फेल होने के चलते उनका निधन हुआ। उन्होंने चेन्नई के राजीव गांधी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुरेश के निधन की खबर की पुष्टि सिनेमैटोग्राफर सरन ने की, जिन्होंने तमिल फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु में उनके साथ काम किया।
हथीला ने व्यक्त किया शोक
सुरेश संगैया के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सुरेश संगैया के निधन पर निर्देशक हलीथा शमीम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अपने प्रिय दोस्त के निधन पर हलीथा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने निर्देशक की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, 'सुरेश संगैया के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। यह बहुत बड़ा दुख है। फिल्म ओरु किदायिन करुणई मनु हमेशा मेरी पसंदीदा रही है और अब इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है।
Shocked and saddened to hear about @sureshsangaiah's passing. I've always held #OruKidayinKarunaiManu as a precious film and now with a deeper significance. pic.twitter.com/EB7F7iK0n2
— Halitha (@halithashameem) November 15, 2024
लीवर की बीमारी से थे पीड़ित
सुरेश संगैया लीवर संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। वे पीलिया से पीड़ित थे और लीवर फेलियर से जूझ रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश संगैया ने साल 2017 में ओरु किदायिन करुणई मनु के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इसमें अभिनेता विधार्थ ने शानदार अभिनय किया। निर्देशक सुरेश के आकस्मिक निधन से फैंस स्तब्ध हैं।
Kabir Bedi: 'हम दोनों रिश्ते तलाशना चाहते थे', कबीर बेदी ने प्रोतिमा के साथ अपनी ओपन मैरिज पर की खुलकर बात
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में रोने वाली महिला फैन के सपोर्ट में उतरे दिलजीत, कहा- यह देश की बेटी का अपमान है