Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Diljit Dosanjh condemned the trolls insensitive comments toward a female fan cried at his Jaipur concert
{"_id":"673817fdc3111b24b5027aae","slug":"diljit-dosanjh-condemned-the-trolls-insensitive-comments-toward-a-female-fan-cried-at-his-jaipur-concert-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में रोने वाली महिला फैन के सपोर्ट में उतरे दिलजीत, कहा- यह देश की बेटी का अपमान है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में रोने वाली महिला फैन के सपोर्ट में उतरे दिलजीत, कहा- यह देश की बेटी का अपमान है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 16 Nov 2024 09:26 AM IST
सार
जयपुर कॉन्सर्ट ने दिलजीत की एक महिला फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब दिलजीत खुद सामने आए हैं और अपनी महिला फैन का समर्थन भी किया है।
दिलजीत दोसांझ ने पिछले दिनों दिल-लुमिनाती टूर के भारतीय चरण की शानदार शुरुआत की। गायक ने दिल्ली में लगातार दो दिन तक परफॉर्म किया। उसके बाद वह जयपुर में परफॉर्म करने गाए। जयपुर कॉन्सर्ट ने दिलजीत की एक महिला फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। अब दिलजीत खुद सामने आए हैं और अपनी महिला फैन का समर्थन भी किया है।
2 of 5
सिंगर दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला
महिला फैन का वायरल हुआ था वीडियो
हाल ही में, जयपुर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में एक महिला प्रशंसक का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ। हालांकि, नेटिजंस ने उसे काफी ट्रोल किया। दिलजीत ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया, जब वह उस फैन लिए खड़े हुए और ट्रोल्स को फटकार लगाई।
दिलजीत ने महिला फैन को किया सपोर्ट
हैदराबाद में अपने हालिया कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा, "कोई बात नहीं। रोना भी ठीक है। संगीत एक भावना है; इसमें मुस्कान है, इसमें नृत्य है, इसमें लड़ाई है, इसमें गिरना है, इसमें रोना है। मैं खुद संगीत सुनकर बहुत रोया हूं। सिर्फ वही रो सकता है जिसके अंदर भावनाएं होती हैं। मैं तुम्हें समझ गया। तुम इसकी चिंता मत करो। ये लड़कियां, कोई उन्हें रोक नहीं सकता। वे स्वतंत्र हैं, सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी कमाती हैं। वे कमाती हैं और खुद आनंद ले सकती हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट साझा कर लिखी यह बात
आगे दिलजीत ने पंजाबी में कहा, 'इन्ना दा अपमां कराहे हो, तुस्सी देश दी बेटी दा अपमां करराए हो, मैं तेनू दास दिया गल यानी कि (आप उसका अपमान कर रहे हैं, आप देश की बेटी का अपमान कर रहे हैं, मैं आपको बता रहा हूं)। "
विज्ञापन
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
फैंस ने खूब की प्रशंसा
दिलजीत के इस पोस्ट पर फैंस उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिलजीत डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं। वह जानते हैं कि अपने फैंस को कैसे सम्मानित करना है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिलजीत ने एक बार फिर दिल जीत लिया।' एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पहले महिलाएं अपने पति के गलत व्यवहार पर रोती थीं। अब वह दिलजीत के गानों पर रोती हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।