फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Tamil Director Musician Thakkali Srinivasan Passes Away

तमिल फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन ने दुनिया को कहा अलविदा, लंबी बीमारी के कारण हुआ निधन

Wed, 11 Mar 2026 12:01 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 11 Mar 2026 12:01 PM IST
सार

Thakkali Srinivasan Passes Away: तमिल फिल्ममेकर, कंपोजर थक्कली श्रीनिवासन का मंगलवार को निधन हो गया। आज फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Tamil Director Musician Thakkali Srinivasan Passes Away
तमिल फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन लंबे वक्त से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। थक्कली श्रीनिवास के निधन से तमिल सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वह अपने फिल्ममेकिंग करियर के अलावा सोशल वर्क के लिए भी जाने जाते थे।

विज्ञापन

आज होगा अंतिम संस्कार 
मंगलवार को लंबी बीमारी से जूझते हुए फिल्ममेकर थक्कली श्रीनिवासन का बेंगलुरु में निधन हो गया। आज दिवंगत थक्कली श्रीनिवासन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने तमिल सिनेमा को अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा दिया, वह बतौर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कंपोजर और एक्टर के तौर पर तमिल फिल्मों में सक्रिय रहे।

विज्ञापन

थक्कली श्रीनिवासन ने बनाई बेहतरीन फिल्में 
थक्कली श्रीनिवासन को तमिल सिनेमा में अलग पहचान एक प्रोड्यूसर के तौर पर 1987 में ‘इवरगल वरुणगला थूंगाल’ से मिली। इसके बाद वह ‘नालया मनिथन’ और ‘अधिसया मनिथन’ को खूब सराहा गया। इन फिल्मों में साइंस फिक्शन की झलक मिली। आगे चलकर बतौर डायरेक्टर ‘जेनमा नत्चतिरम’ बनाई। यह फिल्म हॉलीवुड कल्ट फिल्म ‘ओमेन’ का इंडियन अडैप्टेशन थी। थक्कली ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया। कंपोजर के तौर पर भी अच्छा संगीत दर्शकों को दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल वर्क के लिए जाने गए 
थक्कली श्रीनिवासन ने सिनेमा में जितना अधिक योगदान दिया, उतना ही सामाजिक कार्याें में भी वह सक्रिय रहे है। उन्होंने एक अनाथ आश्रम बनाया, कई बच्चाें की मदद की, उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। एक वक्त के बाद तमिल सिनेमा को अलविदा कह दिया और आध्यात्मिकता की राह को चुना। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed