फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   tamil comedian and actor mayilsamy passed away at the age of 57 due to heart attack

दुखद: तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी का हार्ट अटैक से निधन, तारक रत्न के बाद साउथ इंडस्ट्री को फिर लगा झटका

Sun, 19 Feb 2023 10:12 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Feb 2023 10:12 AM IST
सार

कॉमेडियन मायिलसामी 57 साल के थे और हार्ट अटैक के कारण  उनका निधन हो गया है। टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और नेता नंदामुरी तारक रत्न के निधन के तुरंत बाद साउथ इंडस्ट्री के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।
 

विज्ञापन
tamil comedian and actor mayilsamy passed away at the age of 57 due to heart attack
कॉमेडियन मायिलसामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल के मशहूर कॉमेडियन मायिलसामी का निधन हो गया है। टॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और नेता नंदामुरी तारक रत्न के निधन के तुरंत बाद साउथ इंडस्ट्री के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है। कॉमेडियन मायिलसामी 57 साल के थे और हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालिग्रामम (चेन्नई) में एक्टर की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें चेन्नई एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

विज्ञापन


साउथ इंटस्ट्री में शोक की लहर
अभिनेता की मृत्यु के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साउथ सिनेमा के कई सितारे उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और अभिनेता के निधन पर शोक जता रहे हैं। कॉमेडियन सालिग्रामम में रह रहे थे। अचानक तबीयत खराब होने पर परिवार को लोग उनको चेन्नई के बोरूर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन तब तक पहले ही उनका निधन हो चुका था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Shahrukh Khan: डंकी के सेट से शाहरुख के फोटोज और वीडियो वायरल, कूल लुक में नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्मी करियर
मायिलसामी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने विवेक और वडिवेलु सहित हास्य कलाकारों के साथ 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मायिलसामी ने कंचना (2011), वेदालम (2015), गिल्ली (2004), वीरम (2014), कंचना-2 (2015), कसु मेला कसु (2018) समेत विभिन्न फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। कॉमेडियन ने 2021 के विधानसभा चुनाव में विरुगंबक्कम निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। मायिलसामीन केवल हास्य कलाकार नहीं थे, बल्कि उन्होंने कई बेहतरीन चरित्र भूमिकाएं भी निभाई थीं। फिल्मों के अलावा मायिलसामी ने टीवी शो भी किया था। उन्होंने Lollupa को होस्ट भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed