फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   SSMB29 Superstar Mahesh Babu heartfelt post on her wife incredible woman actress Namrata Shirodkar birthday

Mahesh Babu: महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर को खास अंदाज में किया बर्थ डे विश, लिखा प्यारा नोट

Wed, 22 Jan 2025 10:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 10:55 AM IST
सार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने पत्नि और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर के साथ भावुक नोट पोस्ट किया है।
 

विज्ञापन
SSMB29 Superstar Mahesh Babu heartfelt post on her wife incredible woman actress Namrata Shirodkar birthday
महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर को किया बर्थ डे विश - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर टॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। आज पूर्व अभिनेत्री का 53वां जन्मदिन है और उनके पति और अभिनेता महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ प्यारा नोट लिखा है, जो उनके प्यार को दर्शाता है।
विज्ञापन

 

पत्नी के जन्मदिन पर महेश का प्यारा पोस्ट
आज सुबह कुछ ही देर पहले महेश बाबू ने इंस्टाग्राम पर  पत्नी नम्रता शिरोडकर की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक खूबसूरत जगह पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ महेश ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, NSG। हर दिन को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपका धन्यवाद। हम आज और हमेशा से अविश्वसनीय महिला का जश्न मना रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)


विज्ञापन
विज्ञापन

महेश-नम्रता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नम्रता शिरोडकर, महेश बाबू से 4 साल बड़ी हैं। शादी के लिए दोनों को फैमिली को मनाने में थोड़ी दिक्कतें जरूर आईं, लेकिन फिर आखिरकार सब मान गए। 10 फरवरी, 2005 को दोनों ने फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में शादी कर ली। महेश और नम्रता ने सालों से हर मुश्किल समय में एक साथ खड़े रहे हैं। नम्रता शिरोडकर, एक पूर्व अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कथित तौर पर महेश बाबू के कहने पर शादी के बाद फिल्में छोड़ दी थीं। इस जोड़े के अब दो बच्चे हैं, गौतम और सितारा। हाल ही में नम्रता शिरोडकर को महेश बाबू को साथ सार्वजनिक रूप से फिल्म मुफासा: द लायन किंग की सफलता की प्रेस मीट में देखा गया था।
विज्ञापन

वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो निम्रता ने महेश से शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया। वहीं महेश फिल्म SSMB29 के लिए अपनी कमर कस रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। SSMB29, 14 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
Cameron Diaz: कैसे मातृत्व ने बदला कैमरून डियाज का नजरिया, ब्रेक के बाद 'बैक इन एक्शन' में नजर आईं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed